फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   For the first time in the world, one crore Shivlinga will be worshiped from today.

Varanasi News: विश्व में आज से पहली बार होगा एक करोड़ शिवलिंग का अर्चन

Sun, 19 Nov 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the world, one crore Shivlinga will be worshiped from today.
वाराणसी। कार्तिक मास में पहली बार विश्व में एक करोड़ पार्थिव शिवलिंग का अर्चन किया जाएगा। साथ ही नवरत्न, नवधान्य और बाणलिंग का भी पूजन होगा। विश्व कल्याण और धर्म रक्षा के लिए नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है। 19 से 27 नवंबर तक यह अनुष्ठान शिवाला घाट स्थित चेतसिंह किले में होगा।
विज्ञापन

श्री विजयानंदनधा गुरु सेवा समिति के अध्यक्ष रामचंद्र साईं व डॉ. वेंकट के गंजम ने यह जानकारी प्रेसवार्ता में दी। आयोजन में शंकराचार्य, नौ पीठाधीश्वर सहित 20 हजार भक्त शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि विश्व में इतना बड़ा आयोजन पहली बार काशी में होने जा रहा है। इस करोड़ पार्थिव शिवलिंग को हैदराबाद की पांच हजार महिलाओं और पांच हजार अन्य शिष्यों ने देश भर के 58 केंद्रों पर तैयार किया है। 10 हजार लोगों की टीम ने पांच महीने में इस काम को पूरा किया। इस आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए टीम को वाराणसी आमंत्रित किया गया है। अनुष्ठान के बाद इन शिवलिंगों को देश भर के एक करोड़ परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। डॉ. गंजम ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार काशी वह स्थान है जहां शिवलिंग पहली बार स्थापित किया गया था। काशी के हर शिवलिंग की अपना एक अलग ही महत्व है। हैदराबाद से एक करोड़ पार्थिव शिवलिंग को निर्मित करके काशी लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed