{"_id":"615a06228ebc3e0dd716993c","slug":"for-the-first-time-in-the-corona-period-offline-entrance-examination-was-held-in-bhu-campus-varanasi-news-vns615252434","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू कैंपस में कोरोना काल में पहली बार हुई आफलाइन प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू कैंपस में कोरोना काल में पहली बार हुई आफलाइन प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
बीएचयू में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा में रविवार को बीएचयू कैंपस और उसके बाहर बने केंद्रों पर आफलाइन परीक्षा कराई गई। कोरोना काल में यह पहला अवसर था जब प्रवेश परीक्षा आफलाइन कराई गई। बीए आर्ट्स और बीए आनर्स सोशल साइंस में प्रवेश के लिए परीक्षा देने वाले अधिकांश अभ्यर्थी सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी के सवालों में उलझे रहे।
विश्वविद्यालय में लंबे समय बाद हुई आफलाइन परीक्षा को लेकर कैंपस में चहल पहल दिखी। बीए आनर्स सोशल साइंस, आर्टस में करीब 40 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के होने की वजह से परिसर में कला संकाय, विज्ञान संकाय सहित 20 से अधिक केंद्र बनाए गए थे। इसके अलावा कैंपस के बाहर भी केंद्र बनाए गए थे। रविवार को हुई नौ पाठ्यक्रमों की परीक्षा में केवल बीए की प्रवेश परीक्षा ही ओएमआर आधारित कराई गई।
एमबीए, बीवॉक, एमएससी, एम टेक फूड टेक्नोलॉजी, एमए फिलासफी, एमसीए, एमएससी एग्रीकल्चरल, एमए हिंदू स्टडीज की प्रवेश परीक्षा सीबीटी यानि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट कराई गई। वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, बलिया आदि जगहों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के मुताबिक सामान्य ज्ञान के सवाल ज्यादा कठिन लग रहे थे। इस वजह से बहुत से सवालों को छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
छह पाठ्यक्रमों की आज होगी परीक्षा
बीएचयू में सोमवार को कुल 22 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी, इसमें छह पाठ्यक्रमों की परीक्षा ऑफलाइन यानि ओएमआर आधारित होगी। एनटीए की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी मैथ, बायो, बीटेक फूड टेक्नोलॉजी, बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी, बीवॉक इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीकॉम की प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इन परीक्षाओं को मिलाकर परीक्षार्थियों की संख्या करीब एक लाख से अधिक हैं। ऐसे में कैंपस के साथ ही बाहर भी केंद्र बनाए गए हैं।