फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ,commonwealth games 2022 For the first time in the Commonwealth, five players of varanasi will scatter

Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार बनारस के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे दम, पदक की हैं उम्मीदें

Fri, 22 Jul 2022 10:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 22 Jul 2022 10:10 AM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों में में पहली बार बनारस के पांच खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगे। बनारस के खिलाड़ियों ने पदक की शुरुआत 2014 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से की थी। इस बार पदक को लेकर बनारस के खिलाड़ियों से सबसे अधिक उम्मीदें हैं। 

विज्ञापन
,commonwealth games 2022 For the first time in the Commonwealth, five players of varanasi will scatter
कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने वाले बनारस के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंग्लैंड में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार बनारस के पांच खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। यह पहला मौका होगा जब दो महिला और तीन पुरुष खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे। इस बार पदक को लेकर भी बनारस के खिलाड़ियों से सबसे अधिक उम्मीदें हैं। खासकर वेटलिफ्टिंग, हॉकी, जूडो और एथलेटिक्स में। क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले शुक्रवार सुबह से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में हर किसी की नजर टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर रहेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों में बनारस के खिलाड़ियों ने पदक की शुरुआत 2014 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से की थी। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर स्वाति सिंह ने कांस्य जीतकर देश का मान बढ़ाया था। बनारस की पूनम यादव ने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन


तीन साल बाद कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 220 किलोग्राम का भार उठाकर 76 किलो भार वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही पूनम को विश्व वेटलिफ्टिंग में सातवां स्थान मिला था। इसके बाद उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी राह आसान कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जूडोका विजय यादव यादव भी राष्ट्रमंडल खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर देश और बनारस का नाम रोशन करेंगे। एथलेटिक्स में बरेका के रोहित यादव और हॉकी में ओलंपियन ललित उपाध्याय अपना प्रदर्शन दोहराने के लिए मैदान में उतरेंगे।

लक्ष्मण अवॉर्डी रमेश यादव ने कहा कि  इस बार बनारस के खिलाड़ियों से सभी को बहुत उम्मीदें है। भारत का प्रदर्शन इस बार राष्ट्रमंडल खेलाें में बेहतरीन होगा। प्रदर्शन में सुधार के साथ ही हम अधिक से अधिक पदक हासिल करने में सफल होंगे। 

बरेका खेल संघ के सचिव बहादुर प्रसाद ने कहा कि  एथलेटिक्स में रोहित यादव से बहुत उम्मीदें हैं। रोहित अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरेंगे। हम सभी की नजरें भारतीय टीम पर है। इस बार राष्ट्रमंडल में देश को ढेर सारे पदक मिलेंगे। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में किया जाना है.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed