फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   For the first time, an exam was conducted for Hajj trainers, only those who pass it will become trainers

Varanasi News: हज ट्रेनर के लिए पहली बार हुई परीक्षा, इसमें पास होने वाले ही बनेंगे ट्रेनर

Fri, 24 Jan 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
For the first time, an exam was conducted for Hajj trainers, only those who pass it will become trainers
- पहली बार शुरू हुई है यह व्यवस्था, वाराणसी इंबार्केशन से भरे गए 45 फॉर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। हज ट्रेनर बनने के लिए पहली बार परीक्षा हुई। इस परीक्षा को पास करने वालों को ही अब हज जायरीन को ट्रेनिंग देने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रदेश भर से आवेदन मांगे गए थे। वाराणसी इंबार्केशन से 45 आवेदन फॉर्म भरे गए। बीते रविवार को इसकी परीक्षा भी हो गई। वहीं, हजयात्रा की दो किस्त जमा हो चुकी है। अंतिम किस्त अगले माह जमा होगी।

पहले जो भी हज जायरीन की खिदमत करता था और प्रदेश हज कमेटी में आवेदन कर देता था, उसे हज ट्रेनर बना दिया जाता था। लेकिन, इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इसमें बदलाव कर दिया। हज ट्रेनर बनने के लिए परीक्षा कराई। इसके लिए योग्यता इंटर पास रखी है। स्नातक को वरीयता दी गई। रविवार को ऑनलाइन परीक्षा कराई गई है। पूर्वांचल हज सेवा समिति के महासचिव हाजी अदनान खान ने बताया कि बनारस इंबार्केशन के 16 जिलों में करीब 30 ट्रेनर की जरूरत है। 200 जायरीन पर एक ट्रेनर की जरूरत होती है। बनारस में 600 से अधिक जायरीन हैं। यहां तीन ट्रेनर चाहिए। बनारस से पांच लोगों ने परीक्षा दी है। बनारस के अलावा मऊ, आजमगढ़, भदोही व प्रयागराज में दो से तीन ट्रेनर चाहिए। क्योंकि यहां जायरीन की संख्या ज्यादा होती है। परीक्षा का परिणाम अगले महीने घोषित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed