{"_id":"57ed77844f1c1bdc76574530","slug":"for-the-edification-of-the-world-will-be-a-military-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के लिए नसीहत बनेेगी सेना की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के लिए नसीहत बनेेगी सेना की कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी में 18 वीर सैनिकों की शहादत के बाद गुरुवार को आतंकियों के पीओके स्थित ठिकानों पर भारतीय सेना की पहली सर्जिकल स्ट्राइक ने हर किसी को जोश और जज्बे से भर दिया है। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने आतंक के खिलाफ इस बड़े कदम की खुलकर सराहना की है। इसके लिए प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और सेना के हौसले को सराहते हुए उन्होंने कहा है कि यह बिल्कुल सही समय पर सही जवाब है। इससे देशवासियों और सेना का मनोबल बढ़ा है लेकिन अब जरूरी है कि पहले से अधिक चौकन्ना रहा जाए। सुरक्षा कर्मियों के साथ हर नागरिक सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी के बाद गुरुवार को शहर भर में विभिन्न संस्थाओं, पार्टियों की ओर से कई आयोजन हुए। कहीं ढोल नगाड़े बजे तो कहीं आतिशबाजी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी महानगर के बौद्धिक प्रमुख डा. सोहनलाल आर्य और प्रचार प्रमुख बाबूलाल मौर्य ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारत का पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक पठानकोट और उड़ी की घटना से संपूर्ण देश की भावनाओं का प्रकटीकरण है। भाजपा महानगर कार्यालय नीचीबाग में जश्न का माहौल रहा। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने इस कदम के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया। कांग्रेस विधायक अजय राय ने भी भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना की कार्रवाई के समर्थन में मलदहिया चौराहे से जुलूस निकाला, पाकिस्तान के झंडे जलाए। इनमें अर्जुन कुमार मौर्य, आनंद, राजन तिवारी, अनिल यादव आदि शामिल रहे। रामनगर में शिवसैनिकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के अनूप जायसवाल के नेतृत्व में ढोल नगाड़े बजाए गए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव इंद्रजीत कुमार सिंह ने सरसौली में मिठाइयां बांटीं। जद (यू) के जिलाध्यक्ष डा. हरिद्वार सिंह ने कहा कि देश की जनता सरकार के साथ है। राजातालाब में मंडल अध्यक्ष प्रेम पाठक, विक्रम पटेल, प्रेम पटेल, शिव शंकर, कृष्णा जायसवाल शामिल थे। जक्खिनी में मनीष सिंह, सर्वेश्वर नारायण सिंह, श्रेयस सिंह, रमेश उपाध्याय, ओम प्रकाश दूबे ने खुशी मनाई।
विज्ञापन
बीएचयू के सामाजिक बहिष्करण एवं समावेशी नीति अध्ययन केंद्र में गुरुवार को ‘उड़ी घटना : नतीजा और भारत के समक्ष नीति विकल्प’ पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता केंद्र के समन्वयक प्रो. तेज प्रताप सिंह ने कहा कि भारत को उड़ी हमले का कूटनीतिक, आर्थिक स्तर पर जवाब देना चाहिए। सिंधु जल समझौता और पाकिस्तान को भारत से हो रहे निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर हमले का जवाब देना चाहिए। अध्यक्षता डॉ. विनीता चंद्रा ने की। अवधेश तिवारी, डॉ. अनिता कौल, दशरथ कुमार, चंद्रजीत आदि मौजूद रहे।