फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Football: Varanasi defeated Agra Mandal 2-0 in the girls category.

आगरा सहित अन्य जिलों के लिए फुटबॉल : बालिका वर्ग में वाराणसी ने आगरा मंडल को 2-0 से हराया

Thu, 19 Oct 2023 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Football: Varanasi defeated Agra Mandal 2-0 in the girls category.
विज्ञापन

कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू के खेल मैदान पर बुधवार दोपहर 67वीं प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी ने किया। प्रतियोगिता में 18 मंडल व 2 स्पोर्ट्स कॉलेज सहित कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं I बालिका वर्ग के अंडर-19 में वाराणसी ने आगरा को 2-0 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। हालांकि, बालक वर्ग के अंडर-19 में सैफई मंडल से 3-0 से टीम को हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में लखनऊ मंडल ने प्रयागराज को 3-0, बरेली ने झांसी को 4-0, अयोध्या ने लखनऊ मंडल को 3-0 से हराया।अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रयागराज ने सहारनपुर को 1-0 से, गोरखपुर ने अलीगढ़ को 5-0 से, मिर्जापुर मंडल ने मुरादाबाद को 2-0 से, बस्ती मंडल ने चित्रकूट मंडल को 1-0 से मात दी।

निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत जबकि आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अध्यक्षता वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने की। संचालन डॉक्टर हरेंद्र राय ने की I इस मौके पर पूर्व एमएलसी चेत नारायण सिंह, डीआईओएस अवध किशोर सिंह व डॉ जयराम सिंह उपस्थित थे I
विज्ञापन

अंडर-14 में वाराणसी चार गोल से विजयी
अंडर-14 बालक वर्ग में ब्रोचा मैदान पर सहारनपुर को वाराणसी मंडल ने 4-0 हरा दिया। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने चित्रकूट को 3-0, सैफई स्पोटर्स कॉलेज ने अयोध्या मंडल को 3-0, मिर्जापुर मंडल ने लखनऊ मंडल को 1-0, कानपुर और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृता की हैट्रिक से देवीपाटन ने मेरठ को हराया
वाराणसी। बालिका वर्ग के अंडर-19 में रुइया खेल मैदान पर देवीपाटन मंडल ने मेरठ को 5-0 से करारी शिकस्त दी। देवीपाटन की खिलाड़ी अमृता ने लगातार तीन गोल कर शानदार प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article