फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Football League: Sigra FC and Varanasi Young won their matches.

Varanasi News: फुटबॉल लीग, सिगरा एफसी और वाराणसी यंग ने जीते मुकाबले

Mon, 14 Sep 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Football League: Sigra FC and Varanasi Young won their matches.
जिला फुटबॉल लीग में रविवार को दो मैच खेले गए। सिगरा एफसी और वाराणसी यंग ने जीत दर्ज की है। बरेका इंटर कॉलेज के मैदान पर पहले मैच में सिगरा एफसी का सामना जय हिंद स्पोर्टिंग से हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल रहित बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में सिगरा एफसी ने आक्रामक खेल दिखाया। 47वें मिनट में नदीम ने पहला गोल किया। 50वें मिनट में शिवम ने एक और गोल दागा। 60वें मिनट में नदीम ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर तीन-शून्य कर दिया। सिगरा एफसी ने जय हिंद स्पोर्टिंग को तीन-शून्य से पराजित किया।
विज्ञापन

दिन के दूसरे मैच में वाराणसी यंग ने फुटबॉल नर्सरी को दो-शून्य से हराया। पहले हाफ में यह मैच भी गोल रहित बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में सनी सोनकर ने 46वें मिनट में गोल कर वाराणसी यंग को बढ़त दिलाई। अजय चौहान ने 69वें मिनट में दूसरा गोल दागकर जीत पक्की की। लीग का अगला मैच 14 सितंबर को बरेका प्रमोशन और यूपी कॉलेज के बीच शाम तीन बजे से होगा यह जानकारी जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चितहर प्रसाद ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed