{"_id":"688caac2c394a5ee7f0ee63b","slug":"football-league-bareka-team-won-due-to-only-goal-of-forward-player-sandeep-in-varanasi-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला फुटबॉल लीग: फॉर्वर्ड खिलाड़ी संदीप के इकलौते गोल से जीती बरेका की टीम, मदन स्पोर्टिंग क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला फुटबॉल लीग: फॉर्वर्ड खिलाड़ी संदीप के इकलौते गोल से जीती बरेका की टीम, मदन स्पोर्टिंग क्लब को हराया
Fri, 01 Aug 2025 05:25 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 01 Aug 2025 05:25 PM IST
सार
जिला फुटबॉल लीग के 21वें दिन दो मुकाबले खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखा। मुकाबले में फॉर्वर्ड खिलाड़ी संदीप के इकलौते गोल से बरेका की टीम जीत गई।
विज्ञापन
मुकाबले में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर मैदान पर बृहस्पतिवार को मोहम्मद रजाउद्दीन स्मृति जिला फुटबॉल लीग के 12वें दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला इंटर काशी बनाम वाराणसी छात्रावास के बीच बराबरी पर छूटा। दूसरे मुकाबले में संदीप चौहान के एक गोल से बरेका फुटबॉल क्लब ने मदन स्पोर्टिंग क्लब एक गोल से हरा दिया।
विज्ञापन
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चितहर प्रसाद ने बताया कि दिन का पहला मैच शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने छोटे-छोटे पास से अच्छे तालमेल से रक्षात्मक खेलना शुरू किया। दो टीमों ने गोल करने का प्रयास किया लेकिन दोनों हाफ में दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। इस तरह यह मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
दूसरा मैच मदन स्पोर्टिंग क्लब बनाम बरेका फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही बरेका ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। टीम ने छोटे पास के साथ अटैकिंग खेलना शुरू किया। मैच का एकमात्र गोल खेल के 49वें मिनट में हुआ।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: कैंट रेलवे स्टेशन पर गंदगी देख भड़के डीआरएम, लगाई फटकार; कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
बैक खिलाड़ी हीरा सिंह ने मध्य लाइन से अग्रिम पंक्ति, चेक पोजिशन पर खड़े संदीप चौहान को क्रॉस पास दिया। संदीप ने इस मौके का फायदा उठाया और गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। इसके बाद करीब तीस मिनट तक दोनों टीम में कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं। मैच की अंतिम सीटी बजने तक बरेका 1-0 से आगे रही और मुकाबले में जीत दर्ज किया।