फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRM expressed displeasure after seeing dirt at Varanasi Cantt railway station

Varanasi News: कैंट रेलवे स्टेशन पर गंदगी देख भड़के डीआरएम, लगाई फटकार; कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Fri, 01 Aug 2025 04:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 01 Aug 2025 04:48 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान गंदगी देखकर डीआरएम ने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने जल्द सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन
DRM expressed displeasure after seeing dirt at Varanasi Cantt railway station
डीआरएम ने कैंट रेलवे स्टेशन पर किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म तक की साफ-सफाई को देखा। जहां उन्हें कई जगह गंदगी दिखाई दी। जिस पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई और जल्द से जल्द सुधार के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीआरएम वर्मा ने इस मौके पर स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की घोषणा की और सभी रेल कर्मचारियों को साफ-सफाई बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर दोबारा निरीक्षण में यही कमियां पाई गईं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने वाटर-लेस यूरिनल पॉइंट्स की योजना का निरीक्षण किया और स्टेशन परिसर में लगे यूरिनल पॉइंट्स का भी जायजा लिया, जहां पानी के बहाव की समस्या देखी। इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने जल्द ही वाटर-लेस यूरिनल पॉइंट्स लगाने की योजना की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इन यूरिनल्स से न सिर्फ पानी की बर्बादी रुकेगी, बल्कि गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में जाम मैनहोल की तत्काल सफाई के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि वाराणसी स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना रेलवे की प्राथमिकता है। उन्होंने प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, शौचालय और यूरिनल पॉइंट्स की सफाई की जांच की और कई कमियों को चिह्नित किया, जिन्हें तुरंत ठीक करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण में इन कमियों के लिए कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पार्किंग टेंडर 9 अगस्त को खुलेगा
डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों और पार्किंग व्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों के चलते पार्किंग का काम रुका हुआ था, लेकिन अब इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। 9 अगस्त को पार्किंग का टेंडर खोला जाएगा, जिसमें फर्स्ट एंट्री और प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास की पार्किंग भी शामिल होगी। जो भी कंपनी टेंडर जीतेगी, उसे पार्किंग के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ने झोंकी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; एक गिरफ्तार, दो फरार

इस निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सभी रेल कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल, ट्रेन और सर्कुलेटिंग एरिया को साफ रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, एडीआरएम बृजेश कुमार यादव सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed