{"_id":"6ab18a04ec8566830d0ad9de","slug":"food-supplies-distributed-to-160-patients-and-72-orphaned-children-varanasi-news-c-20-vns1056-1552929-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 160 मरीजों और 72 अनाथ बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 160 मरीजों और 72 अनाथ बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री
विज्ञापन
अघोर पीठ आश्रम पड़ाव में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वाँ स्थापना दिवस !
वाराणसी। श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस सोमवार को पड़ाव स्थित अघोर पीठ आश्रम में मनाया गया। समूह ने रामनगर के लालबहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सालय में 160 रोगियों और राजकीय बाल गृह अनाथालय के 72 बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की। संस्था के अध्यक्ष बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम ने इस अवसर पर पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम ने कहा कि मनुष्य को अभ्यास, साधना, प्रार्थना और सदाचार से शिवत्व की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने आलस्य और परावलंबन को मनुष्य के पतन का प्रमुख कारण बताया। अध्यक्ष ने प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्य स्वयं करने और दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सत्य बोलने, धोखा न देने, चोरी न करने और लोभ से बचने का प्रयास करने पर जोर दिया। बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम ने पारिवारिक और सामाजिक जीवन में सहनशीलता, संवाद और संयम की आवश्यकता पर भी बल दिया।
उन्होंने कहा कि मनुष्य परिस्थितियों का दास नहीं है, बल्कि अपने प्रयत्न और पुरुषार्थ से उन्हें बदल सकता है। स्थापना दिवस पर सफाई श्रमदान और प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। संस्था के मंत्री डॉ. शिवपूजन सिंह ने सारनाथ स्थित अघोर टेकरी पर पूजन और ध्वजोत्तोलन किया। इस दौरान भुना चना, फल, बिस्किट और फलों का जूस बांटा गया। देशभर में समूह की शाखाओं और पूजा-स्थलों पर भी यह कार्यक्रम मनाया गया।