फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Food street hubs to be developed in Sarnath and Maidagin 119 parks to be revamped in Varanasi

बदल रही काशी की तस्वीर: सारनाथ-मैदागिन में बनेंगे फूड स्ट्रीट हब, संवरेंगे 119 पार्क; रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 08 Sep 2026 03:26 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 08 Sep 2026 03:26 PM IST
सार

69 करोड़ से काशी की तस्वीर बदलेगी। यहां 119 पार्कों को संवारा जाएगा। साथ ही सारनाथ-मैदागिन में फूड स्ट्रीट हब बनेंगे। ऐसे में जिले में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
Food street hubs to be developed in Sarnath and Maidagin 119 parks to be revamped in Varanasi
smart city varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी की शहरी सुविधाओं और विरासत को नया रूप देने के लिए 69.21 करोड़ रुपये की दो बड़ी परियोजनाओं पर सोमवार को मुहर लगी। बीपीसीएल अपने सीएसआर मद से 48 करोड़ रुपये खर्च कर 119 सार्वजनिक पार्कों का कायाकल्प करेगा, जबकि 21.21 करोड़ रुपये से ठठेरी गली-काल भैरव मंदिर, गोदौलिया-मैदागिन और मणिकर्णिका घाट से जुड़ी विरासत गलियों का पुनर्विकास होगा। सारनाथ और मैदागिन में आधुनिक फूड स्ट्रीट हब भी विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन


नदेसर स्थित ताज होटल में मेयर अशोक कुमार तिवारी, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और बीपीसीएल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक संजय खन्ना की मौजूदगी में दोनों परियोजनाओं के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के तहत बीपीसीएल 48 करोड़ रुपये का सीएसआर योगदान देगा। इससे शहर के 119 सार्वजनिक उद्यानों का पुनर्विकास और सुंदरीकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन

पार्कों में केवल हरियाली बढ़ाने तक काम सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लैंडस्केपिंग, वॉकिंग पाथवे, ओपन जिम, बच्चों के खेल उपकरण, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और बागवानी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दोनों परियोजनाओं को 36 महीने की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी अगले तीन वर्षों में काशी के कई सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और प्रमुख विरासत मार्गों की तस्वीर बदलने की योजना है। 

एमओयू के दौरान बीपीसीएल के कार्यकारी निदेशक (एचआरएस) डी. पार्थसारथी, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा, केआईपीआरएफ के निदेशक अमरेंद्र तिवारी समेत जिला प्रशासन और बीपीसीएल के अधिकारी मौजूद रहे।

सारनाथ और मैदागिन में फूड स्ट्रीट हब
इसी परियोजना में सारनाथ और मैदागिन में दो आधुनिक फूड स्ट्रीट हब विकसित किए जाएंगे। यहां अनियोजित वेंडिंग की जगह व्यवस्थित वेंडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। फूड स्ट्रीट में जल एवं स्वच्छता सुविधाएं, सीसीटीवी निगरानी, सौर प्रकाश व्यवस्था और आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना को बीपीसीएल, काशी इंटीग्रेटेड पार्किंग एंड रिक्रिएशनल फाउंडेशन (केआईपीआरएफ) और वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड (वीएससीएल) की संयुक्त साझेदारी से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

21.21 करोड़ से ऐतिहासिक गलियों को मिलेगा हेरिटेज लुक
दूसरे एमओयू के तहत बीपीसीएल और वाराणसी विकास प्राधिकरण के बीच 21.21 करोड़ रुपये की परियोजना पर करार हुआ है। इसके तहत काशी के प्रमुख ऐतिहासिक मार्गों और गलियों का विरासत के अनुरूप पुनर्विकास किया जाएगा। ठठेरी हेरिटेज गली से काल भैरव मंदिर तक विरासत गलियारे का कायाकल्प और गोदौलिया चौराहा से मैदागिन चौराहा तक भवनों के अग्रभाग का सौंदर्यीकरण और मणिकर्णिका घाट से मणिकर्णिकेश्वर मंदिर की ओर जाने वाली गली का पुनर्विकास। इन स्थानों पर विरासत के अनुकूल सड़क निर्माण, पत्थरों की पक्की सड़क, फसाद नवीनीकरण, हेरिटेज लाइट, साइनबोर्ड, स्ट्रीट फर्नीचर, म्यूरल, सार्वजनिक कला और पैदल यात्रियों के अनुकूल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed