{"_id":"6916122e4bca98367e0ec41e","slug":"food-safety-and-drug-administration-department-51-shops-sealed-for-drug-sale-fir-will-against-12-in-varanasi-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नशीली दवाओं की बिक्री में 51 दुकानें सील, 12 पर दर्ज होगा केस; कई क्षेत्रों में मारा गया छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नशीली दवाओं की बिक्री में 51 दुकानें सील, 12 पर दर्ज होगा केस; कई क्षेत्रों में मारा गया छापा
Fri, 14 Nov 2025 09:05 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 14 Nov 2025 09:05 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कई क्षेत्रों में छापा मारा। इस दौरान नशीली दवाओं की बिक्री में 51 दुकानें सील की गईं। मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
दवाएं
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
वाराणसी जिले में नशीली औषधियों की अवैध बिक्री और अनियमित व्यापार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। आयुक्त रौशन जैकब के नेतृत्व में लखनऊ और वाराणसी के 10 औषधि निरीक्षकों ने जिले के प्रमुख थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने नशीली दवाओं की बिक्री पर 51 फर्मों को सील कर दिया। टीम ने 12 फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी फर्मों के ड्रग लाइसेंस निलंबित कर भंडारण, वितरण, खरीद-बिक्री और रिकॉर्ड की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। रौशन जैकब ने बताया कि यह कार्रवाई प्रदेशभर में चल रहे औषधि नियंत्रण अभियान का हिस्सा है। उद्देश्य नशीली औषधियों की बिक्री पर रोक लगाना है।
विज्ञापन
एप्को मेडिकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, महाकाल मेडिकल स्टोर, डीएसए फार्मा, निशांत फार्मा, हरिओम फार्मा, जीडी इंटरप्राइजेज, न्यू पीएल फार्मा, आशा डिस्ट्रीब्यूटर्स, न्यू वृद्धि फार्मा, पीडी फार्मा, पूर्णा फार्मा, खुशी मेडिकल पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन