Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Food Expo from December 1, 40 entrepreneurs of Purvanchal will go

Varanasi News: एक दिसंबर से फूड एक्सपो, जाएंगे पूर्वांचल के 40 उद्यमी

Fri, 08 Sep 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Food Expo from December 1, 40 entrepreneurs of Purvanchal will go
एक से तीन दिसंबर तक लखनऊ में फूड एक्सपो का आयोजन किया गया है। इसमें पूर्वांचल के 40 बड़े उद्यमी शिरकत करेंगे। एक्सपो के पूर्व नौ सितंबर को लखनऊ में एक रोड शो होगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को मलदहिया स्थित एक कॉम्प्लेक्स में पत्रकारों से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक्सपो में देश विदेश के खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। जो उद्यमियों की हर समस्या का समाधान करेंगे। इसमेंं खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ीं मशीनें प्रदर्शित की जाएंगी। आईआईए के फूड कमेटी के चेयरमैन दीपक बजाज की अगुवाई में उद्यमी जाएंगे। आईआईए के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने बताया कि आईआईए ने टोल फ्री नंबर 18003095455 जारी किया है। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कोई भी उद्यमी फोन कर समस्या बता सकता है। इसके अलावा एक जूम आईडी जारी किया गया है। जिसका नंबर 7376615626 है। दोपरह 2 से 3 बजे के बीच इससे जुड़कर अपनी समस्या विशेषज्ञ को बता सकते हैं। इस मौके पर आईआईए के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed