फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Food court started in Kashi Vishwanath Dham for fasting devotees

Varanasi: उपवास वाले श्रद्धालुओं के लिए काशी विश्वनाथ धाम में शुरू हुआ फूड कोर्ट, मिलेगी खास थाली

Wed, 17 May 2023 07:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 May 2023 07:09 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ में लगातार भक्तों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। खास मौकों पर उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए काशी विश्वनाथ धाम में फूड कोर्ट शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Food court started in Kashi Vishwanath Dham for fasting devotees
उपवास वाली थाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवरात्रि, सावन और अन्य मौकों पर उपवास करने वाले भक्तों को अब श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में फलाहार की सुविधा मिलेगी। फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट बाबा के भक्तों को व्रत की खास थाली परोसेगा। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में इस महत्वाकांक्षी योजना और योगी सरकार की सुगम व्यवस्था से भक्तों के लिए काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारीकरण के बाद बाबा के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए धाम में सुगम दर्शन के साथ ही ऐसी सभी व्यवस्था की गई है, जो एक तीर्थ यात्री की आवश्यकता होती है। धाम में रहने से लेकर खाने तक की सभी जरुरत की चीजें उपलब्ध हो रही हैं।
विज्ञापन


धाम में खुले उडुपी टू मुंबई रेस्टोरेंट के मालिक सूरज पांडेय ने बताया कि शिवरात्रि और सावन माह में बाबा के बहुत से भक्त व्रत रखते हैं। ऐसे में वे भूखे नहीं रहें, इसलिए हमारा रेस्टोरेंट सावन के पूरे महीने और शिवरात्रि में खास व्रत का खाना परोसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में गेस्ट हाउस का संचालन शुरू, जानिए किराया और बुकिंग का तरीका

आम दिनों में भी उपवास रखने वाला कोई भी श्रद्धालु व्रत का फलहार या खाना खा सकता है। उसके ऑर्डर के मुताबिक थाली परोसी जाएगी। काशी विश्वनाथ धामा में गेस्ट हाउस, मुमुक्षु भवन, बुक शॉप, वाराणसी गैलेरी जैसी कई सुविधाएं पहले से ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed