फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   food

प्रोटीन और कैल्शियम खाएं, हड्डियां मजबूत बनाएं

Sun, 12 Jul 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
food
वाराणसी। शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए मांसपेशियों का लचीलापन और हड्डियों का घनत्व महत्वपूर्ण है। हड्डियों की अच्छी सेहत के लिए कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिनमें कैल्शियम और विटामिन डी प्रमुख हैं। कैल्शियम मसल्स कांट्रेक्शन और दातों, हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है। जबकि विटामिन डी शरीर को कैल्शियम का अवशोषण करने में सहायता करता है। इसके साथ ही विटामिन के, विटामिन सी, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे अन्य तत्वों की जरूरत पड़ती है। इन सभी तत्वों की आपूर्ति के लिए सही डायट लेना जरूरी है। डाइटिशियन जय सिंह बता रहे हैं ऐसे फूड के बारे में जो स्ट्रांग बोंस के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन

बादाम वाला दूध
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम और विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। दूध के साथ बादाम का सेवन करना अच्छा होता है। इससे शरीर में कैल्शियम की दैनिक जरूरत पूरी होगी। एक मुट्ठी बादाम से लगभग 200 मिलीग्राम कैल्शियम प्राप्त होता है।
विज्ञापन

सोयाबीन
प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है सोयाबीन। इसलिए यह हड्डियों के लिए एक अच्छा फूड है। सोयाबीन से बने खाद्य पदार्थों के सेवन से मेनोपॉज के बाद महिलाओं को फायदा होता है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरी पत्तेदार सब्जियां-
सबसे हेल्दी खाद्य मानी जाती है हरी सब्जियां, क्योंकि इनमें हर प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। पालक, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। यह न्यूट्रिएंट्स हड्डियों की सेहत सुधारते हैं। साथ ही शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षित भी रखते हैं।

पंपकिन सीड
कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों के विकास में मदद करती है। मैग्नीशियम के पर्याप्त मात्रा मिलने से ओस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। यही नहीं पंपकिन सीड्स में हेल्दी फैट्स भी होते हैं। जो सूजन रोकने और हड्डियों को सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed