Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Following Governor directive students at Kashi Vidyapith will now receive training for Agniveer recruitment

MGKVP: राज्यपाल के निर्देश के बाद अब काशी विद्यापीठ में छात्रों को दिया जाएगा अग्निवीर भर्ती का प्रशिक्षण

Fri, 08 May 2026 11:30 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 08 May 2026 11:30 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों को अग्निवीर भर्ती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्यपाल के निर्देश के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
Following Governor directive students at Kashi Vidyapith will now receive training for Agniveer recruitment
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अग्निवीर का प्रशिक्षण मिलेगा। कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देश के बाद अब विवि प्रशासन ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत शारीरिक दक्षता के साथ ही लिखित परीक्षा आदि के बारे में छात्रों को जागरूक किया जाएगा।सेना में जाकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं को अब अग्निवीर में भर्ती से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


दो दिन पहले बुधवार को लखनऊ स्थित राजभवन में विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में शैक्षणिक, विकास, छात्रों की उपलब्धियों आदि पर समीक्षा बैठक में भी छात्रों को अग्निवीर का प्रशिक्षण देने पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कुलपति के साथ ही कॉलेजों से आए प्राचार्यों से इस दिशा में पहल शुरू कराने को कहा था। बैठक के बाद ही इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स को अग्निवीर में भर्ती से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाता है। अब कुलाधिपति के निर्देश के बाद इससे सभी विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए पूरा कार्यक्रम बनाया जा रहा है। छात्रों को हर छोटी-बड़ी जानकारी दी जाएगी। -प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed