फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fogging machine petrol put in bike Municipal Commissioner stopped salary and one terminated in varanasi

लापरवाही की हद: फॉगिंग मशीन का पेट्रोल बाइक में डाला, नगर आयुक्त ने लिया एक्शन; वेतन रोका, एक की सेवा समाप्त

Wed, 26 Mar 2025 09:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Mar 2025 09:58 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में फॉगिंग मशीन का पेट्रोल बाइक में डालने पर नगर आयुक्त ने दो का वेतन रोक दिया तो एक की सेवा समाप्त कर दी। साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी सतर्कता बरतने की हिदायत दी।  

विज्ञापन
fogging machine petrol put in bike Municipal Commissioner stopped salary and one terminated in varanasi
फॉगिंग मशीन से बाइक में तेल डालते नगर निगम कर्मचारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

वाराणसी नगर निगम की फॉगिंग मशीन का पेट्रोल बाइक में डालने का मामला सामने आया है। जांच में पुष्टि के बाद नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने मुख्य सफाई निरीक्षक ओम नारायण राठौर और सफाईकर्मी चंदन का वेतन रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारी अरुण की सेवा समाप्त कर दी। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी हिदायत दी और कहा कि फॉगिंग की निगरानी ठीक से करें। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया। इसमें लिखा गया कि पांडेयपुर सब जोन के सफाईकर्मी चंदन और आउटसोर्सिंग कर्मचारी अरुण मच्छर मारने की हैंड फॉगिंग मशीन से पेट्रोल निकालकर बाइक में डाल रहे हैं। यह भ्रष्टाचार है। इसी वजह से मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। मार्च में भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। फॉगिंग के बगैर ही मच्छरों को मारने की फर्जी रिपोर्ट लगाई जा रही है।
विज्ञापन


जांच में सामने आई ये बात
सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा। इसका संज्ञान नगर आयुक्त ने लिया और मामले की जांच कराई। इससे पता चला कि फाॅगिंग मशीन से पेट्रोल निकालने और बाइक डालने के खेल में मुख्य सफाई निरीक्षक ओम नारायण राठौर भी शामिल है। सफाईकर्मी और आउटसोर्सिंग कर्मी की मिलीभगत भी सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने कार्रवाई की सूचना निगरानी करने वाले नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेंद्र चौधरी को दी। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हिदायत दी है कि फॉगिंग की निगरानी सही तरीके से करें। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जनता को कोई समस्या न हो। 

स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो

पांडेयपुर के पास कुछ स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर नगर निगम प्रशासन के पास भेजा। साथ ही सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब वायरल हो रहा है।
 
निगम के पास 8 बड़ी और 108 छोटी मशीनें
नगर निगम के पास 108 छोटी और 8 बड़ी फॉगिंग मशीनें हैं। इसके फॉगिंग का असर दिख नहीं रहा है। निगम हर महीने मच्छर भगाने में लगभग 4 से 5 लाख रुपये खर्च करता है। 100 वार्ड में मच्छर मारने का काम चल रहा है। नगर निगम फॉगिंग करने में जिस केमिकल का प्रयोग करता है, वह बेअसर है। न मच्छर मरता है, न ही भागता है। दवा का मच्छरों पर कोई असर नहीं होता।

इसे भी पढ़ें; कोर्ट का फैसला: बिजली चोरी में 94 साल के उद्यमी दीनानाथ झुनझुनवाला 17 साल बाद दोषी करार, भारी जुर्माना भी लगा

अब फॉगिंग का ट्रायल, धुएं की जगह बनेंगे मिस्ट

बढ़ते मच्छरों के प्रकोप पर ब्रेक लगाने के लिए नगर निगम ने कोल्ड फागिंग का ट्रायल किया गया था। धुआं रहित होने से जहां प्रदूषण नहीं होगा। वहीं फागिंग से मानव स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस तकनीक में मशीन में डीजल की जगह पानी का इस्तेमाल किया जाता है। थर्मल फागिंग में जहां डीजल का प्रयोग कीटनाशक के साथ धुआं बनाने के लिए किया जाता है। वहां कोल्ड फागिंग में कीटनाशक का प्रयोग पानी के साथ किया जाता है। कोल्ड फागिंग में धुएं की जगह मिस्ट बनते हैं।

इसे भी पढ़ें; UP: अफेयर.. साथ जीने-मरने की कसमें, कमरे पर आना-जाना; शादी से पहले दिलीप से इसलिए मिलती थी कातिल दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed