यूपी के औरैया में हाइड्रा चालक कारोबारी दिलीप यादव की हत्या से उसके परिजन सदमे में हैं। उनका कहना है कि जिस प्रगति को वह बहू के रूप में खुशी-खुशी अपने घर लाए थे, वहीं प्रगति अपने प्रेमी अनुराग के साथ जिंदगी बिताने के लिए उनके बेटे की हत्या करवा देगी... ये सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
परिवार में चर्चा है कि प्रेमी अनुराग से शादी करने और ऐश से जीवन बिताने के लिए ही प्रगति ने दिलीप को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद शादी की, फिर शूटरों के जरिए दिलीप की हत्या करवा दी। हालांकि अब प्रेमी-प्रेमिका और शूटर जेल पहुंच गए।
2 of 13
auraiya murder
- फोटो : amar ujala
संदीप की साली प्रगति की बिगड़ गई थी नीयत
मैनपुरी के भोगांव थाना के नगला दीपा निवासी संदीप यादव की शादी फफूंद के सियापुर निवासी ठेकेदार हरगोविंद यादव की बड़ी बेटी पारुल के साथ 2019 में हुई थी। संदीप के परिवार की गिनती धनाढ्य लोगों में होने की जानकारी होने पर उसकी साली प्रगति की नीयत बिगड़ गई। बड़ी संपत्ति के लालच और प्रेमी अनुराग से शादी करने के इरादे से उसने जीजा संदीप के छोटे भाई दिलीप पर डोरे डालने शुरू किए। उसने दिबियापुर के सेहुद स्थित उसके किराए के मकान से लेकर मैनपुरी तक आना-जाना शुरू कर दिया।
3 of 13
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
तीन साल में उसने दिलीप को प्रेमजाल में फंसा लिया। फोन पर साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगी, लेकिन मन ही मन वह प्रेमी अनुराग के साथ जिंदगी के सपने बुन रही थी। उधर, दिलीप व प्रगति ने जब शादी की इच्छा जाहिर की तो परिजनों ने विरोध भी जताया। माना जा रहा है कि कहीं न कहीं घरवालों को भी प्रगति के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। इससे प्रगति की बड़ी बहन पारुल व जीजा संदीप भी इस शादी के पक्ष में नहीं थे।
4 of 13
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
21 मार्च को हुई थी दिलीप की मौत
बाद में दोनों की जिद पर पांच मार्च को दिबियापुर के एक गेस्ट हाउस में उनका विवाह करा दिया गया। उधर, शादी के 15 दिन बाद प्रगति के हाथों से मेहंदी भी नहीं छूटी थी, तभी उसने पति दिलीप को किनारे करने की साजिश रच डाली। उसने प्रेमी अनुराग के जरिए शूटर बुक किए और 19 मार्च को दिलीप पर हमला करवा दिया था। 21 मार्च को दिलीप की इलाज के दौरान मौत हो गई।
5 of 13
प्रगति का भाई आलोक
- फोटो : अमर उजाला
मर्जी से कराई थी प्रगति की शादी: भाई
24 मार्च को सुपारी के रुपयों के लेनदेन में प्रगति, अनुराग व शूटर आलोक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। प्रगति ने अपनी घिनौनी हरकत छिपाने के लिए परिजनों पर बिना उसकी मर्जी के शादी करवाने के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप मढ़ दिया। जबकि प्रगति के भाई आलोक का कहना है कि परिजनों ने प्रगति की शादी उसकी ही मर्जी से करवाई थी। उसे प्रेम संबंध होने की जानकारी नहीं थी। प्रगति के गिरफ्तार होने के बाद पता चला।