{"_id":"6587e9766a7b40aadc0ed663","slug":"fog-started-falling-in-varanasi-with-change-in-weather-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: काशी में मौसम ने बदली करवट, कोहरे के साथ कंपाने लगी ठंड; जानें- अगले तीन दिन का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: काशी में मौसम ने बदली करवट, कोहरे के साथ कंपाने लगी ठंड; जानें- अगले तीन दिन का हाल
Sun, 24 Dec 2023 01:49 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:49 PM IST
सार
गंगा घाट सहित शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह 10 बजे तक कोहरे का असर रहा। हवा में नमी भी बरकरार रही। ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। बहुत जरूरी होने पर जो लोग घर से बाहर निकले भी तो गर्म कपड़ों से खुद को ढककर ही निकले।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी सहित आसपास के जिलों में मौसम में इधर कुछ दिनों से बदलाव दिखने लगा है। दिन में तेज धूप हो रही है तो शाम को ठंड भी अधिक लगने लगी है। शनिवार से एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दी है। रविवार की सुबह भी शहर कोहरे के आगोश में रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकल गई। जिससे ठंड से मामूली राहत मिली।
विज्ञापन
ठंड से घरों में दुबके लोग
बता दें कि सुबह करीब 10 बजे तक गंगा घाट सहित शहर के अधिकांश इलाकों में कोहरे का असर रहा। हवा में नमी भी बरकरार रही। इधर रात में भी कोहरा छाया रहा। ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। बहुत जरूरी होने पर जो लोग घर से बाहर निकले भी तो गर्म कपड़ों से खुद को ढककर ही निकले।
विज्ञापन
दो-तीन दिनों कर रहेगा कोहरा
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि दो-तीन दिनों तक कोहरा देखने को मिलेगा। इसके बाद ठंड और बढ़ने के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.0 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन