फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fog knocks in the morning, shivering increased in the night

सुबह कोहरे की दस्तक, रात में बढ़ी सिहरन

Tue, 26 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fog knocks in the morning, shivering increased in the night
पिछले सप्ताह बूंदाबांदी के बाद अब मौसम में तेजी से बदलाव दिख रहा है। सुबह कोहरा दिखने लगा है, वहीं रात में सिहरन बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दीपावली के बाद से वाराणसी समेत पूर्वांचल में ठंड बढ़ने की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।
विज्ञापन

अक्तूबर के तीसरे सप्ताह से ही मौसम बदला है। शहरी इलाकों में तो कम, लेकिन ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरा छाने लगा है। इधर शहरी क्षेत्र में आधी रात के बाद ओस गिरने लगी है। सोमवार को शिवपुर, चांदमारी, राजातालाब, आराजीलाइन, चौबेपुर, चिरईगांव आदि ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा दिखा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से ही यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। इस बार मानसून की भी देरी से विदाई हुई है। आमतौर पर 30 सितंबर को मानसून खत्म हो जाता है। इस बार 10 अक्तूबर के बाद मानसून लौटा। इस बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 19.6 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed