फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fog havoc: Railways fixed the speed of trains express trains equipped with safe fog devices

कोहरे का कहर: रेलवे ने तय की ट्रेनों की रफ्तार, सेफ फॉग डिवाइस से लैस हुईं एक्सप्रेस ट्रेन

Tue, 15 Dec 2020 02:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Dec 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Fog havoc: Railways fixed the speed of trains express trains equipped with safe fog devices
कोहरे में गुजरती ट्रेन

कोहरे का असर ट्रेनों पर पड़ने लगा है। सुरक्षा व संरक्षा को देखते हुए रेलवे ने एक्सप्रेस ट्रेनों की गति तय कर दी है। 110-130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों की गति अब 75 किमी प्रति घंटे से अधिक नहीं होगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने सर्कुलर जारी करते हुए निर्देशित किया है।

विज्ञापन

ठंड शुरू होते ही रेलवे ट्रेनों के परिचालन को लेकर सतर्क हो जाता है और बेहतर संचालन के लिए चालकों को फॉग सेफ डिवाइस उपलब्ध कराता है। अब जब कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को प्रभावित करना शुरू किया है तो यह डिवाइस चालकों के काम आ रही है।
विज्ञापन



इस डिवाइस से चालकों को कोहरे में सिग्नल के बारे में पता लगाने में मदद मिलती है। डिवाइस सिग्नल से 500 मीटर पहले चालक को अलर्ट कर देती है। इसी आधार पर चालक गति को नियंत्रित करते हैं। कोहरे को देखते हुए जिन ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और बिना डिवाइस वाली 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौडे़ंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेनों के संचालन को लेकर एहतियात बरता जा रहा है। सेफ फॉग डिवाइस से चालकों को बहुत राहत मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed