फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fog and winter Break Speed Of Trains and car in purvanchal

पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं का पूर्वांचल में दिखा असर, स्कूलों का समय बदला

Thu, 21 Dec 2017 01:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 21 Dec 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
Fog and winter  Break Speed Of Trains and car in purvanchal
दिन में भी लाइट जलाकर रेंगते हुए चले वाहन - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं ने पूर्वांचल में असर दिखाना शुरू कर दिया। इससे बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो सुबह घने कोहरे से बसों और ट्रेनों के रफ्तार पर ब्रेक सी लग गई। भदोही में ठंड से एक की मौत हो गई और कोहरे के चलते बस से चार वाहन एक के बाद एक टकरा गए। जगह-जगह हुए अन्य हादसों में एक की मौत हो गई और 11 घायल हो गए।
विज्ञापन


चंदौली में शंटिंग के दौरान दो इंजन टकरा गए। वाराणसी, चंदौली में स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया। भदोही में आठ तक के स्कूल 22 दिसंबर तक बंद कर दिए गए।  वाराणसी के साथ पूर्वांचल के भदोही, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, जौनपुर में सुबह नौ बजे तक कोहरे का असर रहा। इससे दृश्यता कम होने के कारण वाहन दिन में भी लाइट जलाकर धीमी गति से चले।
विज्ञापन


ठंड में अलाव की व्यवस्था न होने से भी लोगों को दिक्कत हो रही है। कोहरे से फरक्का एक्सप्रेस, पटना कोटा, पंजाब मेल, अमृतसर एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनें घंटों विलंबित चल रही थीं। रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या कम होने से राजस्व प्रभावित हो रहा है। वाराणसी और चंदौली जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा एक से आठ तक के स्कूूल सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे। भदोही में कक्षा आठ तक के स्कूल 22 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। भदोही के उपरौठ गांव निवासी रवि शर्मा (42) की बुधवार को ठंड से मौत हो गई। जौनपुर में कोहरे के चलते हादसों में राजनारायण सिंह (52) की मौत हो गई और सात घायल हो गए। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर दो दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए।

औराई के कोठरा के पास अनुबंधित बस से एक के बाद एक चार ट्रक जा भिड़े। इससे हाईवे पर जाम लग गया। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के चलते पूर्वांचल के सभी जिलों में ठंड और गलन में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।


सुबह और शाम को मैदानी इलाकों में कोहरे का असर शुरू हो चुका है। बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9.6 दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed