Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Focus will be on the prompt resolution of public grievances and improved sanitation: Shashwat Tripurari

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और बेहतर सफाई पर रहेगा जोर : शाश्वत त्रिपुरारी

Sun, 15 Nov 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Focus will be on the prompt resolution of public grievances and improved sanitation: Shashwat Tripurari
सपरिवार बाबा काल भैरव की पूजा करते नवनियुक्त नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी। संवाद
गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रहे 2021 बैच के आईएएस अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने शनिवार को वाराणसी के नगर आयुक्त के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। काशी पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नगर निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की बेहतर साफ-सफाई, सीवर समस्या का समाधान और सामान्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उनका प्रयास रहेगा कि कॉमन मैन (आम आदमी) को अपने किसी भी छोटे-बड़े कार्य के लिए नगर निगम दफ्तर के चक्कर न काटने पड़ें। काशी में चल रही बड़ी विकास परियोजनाओं को गति दी जाएगी और स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दिलाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शहर की वर्तमान सफाई व्यवस्था और लाइटिंग की सराहना करते हुए कहा कि पहली नजर में काशी की व्यवस्था काफी बेहतर लगी है। आगामी देव दिवाली को लेकर उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से फीडबैक लेकर इसकी तैयारियों और व्यवस्थाओं को और अधिक भव्य व सुगम बनाया जाएगा। महादेव की नगरी में अपनी पहली पोस्टिंग को लेकर उत्साहित नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि कोई भी नागरिक अपनी समस्या के समाधान के लिए उनसे सीधे संपर्क कर सकता है। शासन स्तर से हुए स्थानांतरण के बाद उन्होंने निवर्तमान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल का स्थान लिया है, जिन्हें चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार गाजियाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक व शैक्षणिक पृष्ठभूमि
मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले शाश्वत त्रिपुरारी की गिनती उत्तर प्रदेश कैडर के सक्रिय युवा अधिकारियों में होती है। सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की। प्रशासनिक सेवा के दौरान वे वाराणसी आने से पहले अलीगढ़, मथुरा और गोरखपुर में जॉइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गोरखपुर में सीडीओ के पद पर रहते हुए ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed