फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flyover, bridge and ROB gifted by Leader-Afghar combine

काशी को उम्मीद, भाजपा सरकार के आने के बाद पूरे होंगे ये काम

Thu, 16 Mar 2017 03:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 16 Mar 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
Flyover, bridge and ROB gifted by Leader-Afghar combine
नेता-अफसर गठजोड़ की भेंट चढ़ गए काशी के फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने वाली जनता की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। लंबे समय से काशी के लोग फ्लाईओवर, पुल और आरओबी के निर्माण में ढिलाई बरतने और तेजी से काम न करने के कारण परेशानी उठा रहे हैं।
विज्ञापन


अब कहा जा रहा है कि इस काम में जान-बूझकर कर देरी इसलिए की गई, ताकि भ्रष्टाचार किया जा सके। इन तीनों जगहों पर सपा के पांच साल के शासन में भाजपा ने कई बार विरोध किया।
विज्ञापन


पार्टी नेता निवर्तमान पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल पर अपने लोगों को ठेका दिलाने का आरोप भी लगा चुके हैं। अब भाजपा नेता पूर्व के कामों की जांच कराने का वादा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 भाजपा की तत्कालीन विधायक डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव सामने घाट पुल को लेकर एक साल पहले धरने पर बैठी थी। इसी प्रकार चौका घाट फ्लाईओवर  विस्तारीकरण और मंडुवाडीह आरओबी को लेकर उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल सवाल खड़ा कर चुके हैं।

इस बीच तीनों जगहों पर सेतु निगम की ओर से रिवाइज इस्टीमेट भेजा जा चुका है। तीनों जगह काम देरी से शुरू हुए थे। सामने घाट निवासी पारसनाथ कहते हैं कि पुल बीते दस सालों से लटका पड़ा है।

मंडुआडीह के मनोज कुमार गुप्ता को भी लगता है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद काम में तेजी आएगी। अब भाजपा की सरकार बनेगी तो भ्रष्टाचार समाप्त होगा। 

मंडुवाडीह रेलवे ओवरब्रिज और सामने घाट गंगा पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य की मियाद बीते साल दिसंबर में खत्म हो चुकी है लेकिन काम अभी अधूरा है। इसी प्रकार चौका घाट फ्लाईओवर का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है।


इसकी मियाद मार्च 2018 में खत्म होगी। तीनों जगहों पर निर्माण कार्य की रफ्तार तो सुस्त है ही, सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी की जा रही है। सर्विस रोड दुरुस्त न होने और सड़क पर निर्माण सामग्री फैली होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

मजदूरों के पास हेलमेट तक नहीं हैं। सर्विस रोड के बड़े-बड़े गड्ढों में वाहनों के गिरने का खतरा बने होने के बावजूद कार्यदायी संस्था आंखें मूंदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed