{"_id":"5ece90fd8ebc3e90633c52f4","slug":"flu-opd-closed-in-medical-college-now-only-corona-positive-patients-will-be-treated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में फ्लू ओपीडी बंद, अब सिर्फ कोरोना पॉजिटिव मरीजों का होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में फ्लू ओपीडी बंद, अब सिर्फ कोरोना पॉजिटिव मरीजों का होगा इलाज
Wed, 27 May 2020 09:43 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क. आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क. आजमगढ़
Published by: विचित्र सिंह
Updated Wed, 27 May 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज आजमगढ़ अब कोविड-19 एल-3 अस्पताल में तब्दील हो चुका है। बुधवार से यहां फ्लू ओपीडी बंद कर दी गई, अब यहां सिर्फ कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज किया जाएगा। शासन ने मेडिकल कालेज अस्पताल को कोविड-19 के तहत 100 बेड के एल-3 अस्पताल के रूप में तब्दील करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में यहां सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में काम करे चार वेंटिलेटरों के अलावा दो रिजर्व में हैं और पांच वेंटिलेटर के आर्डर जा चुके हैं जिनकी एक-दो दिन में डिलिवरी मिल जाएगी। इसके अलावा शासन से दो और वेंटिलेटर मंगाने की अनुमति मिल चुकी है। दो डायलसिस मशीनों को इंस्टाल किया जा रहा है जो एक-दो दिन में काम करने लगेंगी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि अब फ्लू ओपीडी में मरीज काफी कम संख्या में पहुंच रहे थे, जिसे देखते हुए फ्लू ओपीडी को बंद कर दिया गया है। अब यहां सिर्फ पॉजिटिव मरीजों का इलाज होगा। 100 बेड के एल-3 अस्पताल पूरी तरह से तैयार है और काफी हद तक काम भी शुरू हो चुका है। एल-3 में तब्दील आर्थो वार्ड में 30 पॉजिटिव मरीजों को शिफ्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन