फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flowers of the Himalayas punishment connected with Dhanwantari's court

हिमालय के पुष्पों से सजा धनवंतरि का दरबार

Tue, 10 Nov 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 10 Nov 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
Flowers of the Himalayas punishment connected with Dhanwantari's court
आरोग्य सुख के लिए रविवार को काशी में भगवान धनवंतरि के दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। सिर्फ पांच घंटे के लिए झांकी आम भक्तों के लिए खोली गई। इस दौरान तमाम विदेशी आयुर्वेदाचार्यों ने भी हाजिरी लगाई। औषधीय जड़ी, बूटियों, पौधों से सजी झांकी के दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे।
विज्ञापन


इस दौरान निरोगी काया की भगवान धनवंतरि से कामना की गई। सुड़िया स्थित धनवंतरि निवास में वर्ष में एक बार सिर्फ धनतेरस पर ही धनवंतरि के अष्टधातु की प्रतिमा का दर्शन होता है। जयंती पर दोपहर करीब 12 बजे भगवान धनवंतरि की पूजा शुरू हुई।
विज्ञापन


शाम पांच बजे पट भक्तों के लिए खोल दिया गया। प्रसिद्ध वैद्य पं. शिव कुमार शास्त्री ने पांच आचार्यों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धनवंतरि प्रतिमा की सविधि पूजा की। चांदी के सिंहासन पर विराजमान धनवंतरि के चतुर्भुज स्वरूप की झांकी सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हाथ में अमृत कलश, दूसरे में चक्र, तीसरे में शंख और चौथे में रत्न सुशोभित थे। औषधियों के रूप में रस, स्वर्ण , हीरा, माणिक, पन्ना, मोती जैसे रत्न सजाए गए। इसके अलावा जड़ी-बूटियों में केसर, कस्तूरी, अंबर, अश्वगंधा, अमृता, शंखपुष्पी, मूसली का भोग लगाया गया।

प्रतिमा के आसपास हिमालय से मंगाए गए सुगंधित फूल सजाए गए थे। आर्किड, लिली, गुलाब, ग्लेडियोलस, रजनीगंधा, तुलसी, गेंदा के फूलों से शृंगार किया गया। आरती पं.रामकुमार शास्त्री, नंद कुमार शास्त्री और समीर शास्त्री ने की।  डीएम राजमणि यादव, एसएसपी आकाश कुलहरि ने भी हाजिरी लगाई।


हंगरी से आए बोरोस्ज्युला बोरोस, लूसा मोरिसस समेत कई विदेशी भक्तों ने भी दर्शन किए। उत्पल शास्त्री, आदित्य विक्रम शास्त्री, पवन सिंह ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed