Ram Mandir: काशी के फूलों से सज रही अयोध्या, भेजे गए 50 क्विटंल फूल; प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बढ़ी डिमांड
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वाराणसी में फूलों की जबरदस्त डिमांड बढ़ी है। काशी के फूलों से ही राम नगरी अयोध्या भी सजाई जा रही है। इसके लिए 50 क्विंटल फूल वाराणसी से अयोध्या भेजे गए हैं। वहीं आम लोगों में भी फूलों की काफी मांग है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी के फूलों से सज रही अयोध्या
श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए काशी के फूलों से अयोध्या को सजाया जा रहा है। इंग्लिशिया लाइन स्थित फूलमंडी से 50 क्विंटल फूल अयोध्या भेजे गए है। इन फूलों से अयोध्या को भव्य सजाया जा रहा है। इसमें 10 हजार गेंदा के फूल की माला और तीन क्विंटल गुलाब के फूलों की खेप अयोध्या भेजी गई है।
मंडी के प्रमुख फूल व्यवसायी विशाल दुबे ने बताया कि तीन दिन पहले करीब 50 क्विटंल फूल अयोध्या भेजे गए हैं। फूलों की डिमांड ज्यादा थी, लेकिन मौसम खराब होने से फूलों की आवक कम हो गई है। इस वजह से ज्यादा फूल नहीं भेजे जा सके। लग्न की वजह से भी इसकी खपत बढ़ी है। इससे दाम में भी तेजी आई है।
अचानक से बढ़ी फूलों की डिमांड
फूल व्यवसायी विशाल दुबे ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अचानक से फूलों की मांग बढ़ी है। मंडी में बनारस के लोगों में फूलों की मांग काफी ज्यादा है, जिस वजह से अन्य जनपदों में फूल नहीं भेज पा रहे हैं। अयोध्या से और फूलों की डिमांड थी, लेकिन जिले का डिमांड पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि सजावटी फूलों की मांग काफी ज्यादा है। गेंदा के फूल की माला 5 से 6 हजार सैकड़ा व तीन सौ रुपये गुलाब की बिक्री हुई है।
मंडी में फूल खरीदने पहुंची काजल पांडेय ने बताया कि भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी के लिए हम फूल खरीदने के लिए आए थे। कहा कि हमें अपने मंदिर व घर को सजाना है। हमें बहुत खुशी है कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर तैयार हो गया है।