फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   flood in purvanchal CM Yogi adityanath in Ballia and Ghazipur today will conduct aerial survey of flood affected areas and distribute relief material

गाजीपुर में सीएम योगीः बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Fri, 13 Aug 2021 02:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 Aug 2021 02:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार  सुबह वाराणसी से गाजीपुर पहुंचे। इस दौरान गहमर इंटर कॉलेज में बाढ़ के मद्देनजर राहत और बचाव कार्य के हालात का जायजा लिया। राहत सामग्री भी बांटी। 

विज्ञापन
flood in purvanchal CM Yogi adityanath  in Ballia and Ghazipur today will conduct aerial survey of flood affected areas and distribute relief material
गाजीपुर के गहमर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बाढ़ से उपजे हालात का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजीपुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इससे पहले एशिया के सबसे बड़े गांव गाजीपुर जिले के गहमर में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ ने बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया।

विज्ञापन


गहमर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के दौरान ही बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी मुख्यमंत्री ने वितरित की। इस दौरान सीएम योगी ने सभा में बाढ़ पीड़ितों के हित के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों से अवगत कराते हुए तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि सरकार के सभी प्रयास बाढ़ पीड़ितों के लिए  किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


राशन वितरण और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने करीब छह मिनट तक संवाद किया। कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से छोड़े गए अतिरिक्त पानी की वजह से प्रदेश में बाढ़ आई है। जिसकी वजह से यूपी के 24 जिलों में 620 गांव प्रभावित हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन को राहत सामग्री वितरित करने के निर्देश दिए गए है। जहा संभावित कटान की आशंका है वहां धन की कोई कमी नहीं की जाएगी। जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर बिना भेदभाव के उनके समस्याओं का गंभीरतापूर्वक निस्तारण करें।

गहमर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित चार तहसील सेवराई 150, सदर 10, मुहम्मदाबाद 5 और जमानिया 17 पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने  जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक भी की।



11.50 बजे नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात व राहत सामग्री का वितरण के बाद एक बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों संग बैठक करेंगे। 1.15 बजे तक मीडिया ब्रीफिंग कर वापस रवाना हो जाएंगे। बलिया में सीएम के आगमन के मद्देनजर सदर तहसील के देवरिया गांव में हेलीपैड बनाया गया है। 

बलिया और गाजीपुर में गंगा बढ़ाव पर

पूर्वांचल के बलिया और गाजीपुर में गंगा लगातार बढ़ रही हैं। बलिया में खतरे के निशान से काफी ऊपर चल रही गंगा उच्चतम बाढ़ बिंदु को छूने को बेताब है। वहीं वाराणसी और चंदौली में गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को स्थिर रहा। मिर्जापुर और भदोही में खतरे का निशान पार करने के बाद गंगा घटाव पर है। वहीं आजमगढ़, मऊ में घाघरा का पानी बढ़ रहा है।

वाराणसी में लगातार बढ़ाव के बाद गंगा में ठहराव दर्ज किया गया है। बनारस में सुबह 11 बजे से ही गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। वहीं प्रयागराज में गंगा में घटाव शुरू हो जाने के कारण बनारस में गंगा स्थिर हो गई हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 72.32 मीटर पर बना हुआ है। इस सूचना के बाद निचले और तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है।

बलिया में खतरे के निशान से काफी ऊपर चल रही गंगा की लहरें अब उच्चतम बाढ़ बिंदु को छूने को बेताब है। उच्चतम बाढ़ बिंदु जनपद के गायघाट गेज पर 60.390 मीटर है। गंगा का जलस्तर शाम चार बजे 60.050 मीटर पहुंच गया था। अभी जलस्तर और तेजी से बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।  गाजीपुर में गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। विभिन्न घाटों को डुबोने के बाद पानी नवापुरा स्थित सांई मंदिर तक पहुंच गया है।  वहीं कर्मनाशा भी उफान पर है।  

मऊ में घाघरा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने से दोहरीघाट कस्बा सहित तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कन बढ़ने लगी हैं। घाघरा के जलस्तर में 24 घंटे में 10 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
आजमगढ़ में सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर घटने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान तेजी से जारी है। 12 घरों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है।  

चंदौली में दर्जनों गांवों में पानी पहुंच चुका है। हजारों लोग अपना घर छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक 72.32 मीटर पर स्थिर रहा। रात को 12 घंटे में गंगा का जलस्तर 31 सेमी बढ़ा। अभी भी गंगा खतरे के निशान 71.262 मीटर से 1.6 मीटर ऊपर बह रही है।

मिर्जापुर में खतरा का निशान पार कर करने के बाद गंगा की रफ्तार में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटाव शुरू हो गया।  घटाव के चलते दो बजे तक गंगा का जलस्तर 78.350 से लुढ़क कर 78.300 मीटर तक पहुंच गया।   वहीं भदोही में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पार करने के बाद बृहस्पतिवार को एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी कम हो रहा है। जलस्तर 80.700 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed