Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood Alert Ganga speed increased centimeter throughout 1.5 lakh cusecs of water released Ganga Barrage

UP: दिन भर आधा सेंटीमीटर बढ़ी, शाम को दोगुनी हुई गंगा की रफ्तार; गंगा बैराज से छोड़ा 1.5 लाख क्यूसेक पानी

Tue, 05 Aug 2025 06:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 06:02 AM IST
सार

Flood in UP: वाराणसी में गंगा के साथ उसकी सहायक नदी वरुणा का पानी भी लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग ने जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं, आबादी क्षेत्र में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन
Flood Alert Ganga speed increased centimeter throughout 1.5 lakh cusecs of water released Ganga Barrage
बाढ़ के कारण घाट किनारे खड़े नाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Flood in Varanasi: गंगा के जलस्तर में फिलहाल ठहराव या कमी आने के आसार नहीं हैं। केंद्रीय जल आयोग ने भी अगले 24 घंटे तक गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के ही संकेत दिए हैं। उधर, गंगा बैराज से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो चार दिन में बनारस पहुंच जाएगा। गंगा का जलस्तर रात आठ बजे 72.11 मीटर पहुंच चुका था।

विज्ञापन


सोमवार को दिन भर गंगा के जलस्तर में आधा सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही थी और शाम छह बजे तक जारी रही। इसके बाद शाम को सात बजे से गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी शुरू हो गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में 28 जुलाई से बढ़ोतरी शुरू हुई और यह खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। आठ दिनों में गंगा के जलस्तर में 4.84 मीटर की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


गंगा बैराज कानपुर से सोमवार को पानी छोड़ा गया है और विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर चार दिन में नजर आएगा। गंगा बैराज से पानी आने के बाद जलस्तर में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। बलिया में गंगा खतरे के निशान 57.61 मीटर से ऊपर 59.61 मीटर पर, मिर्जापुर में गंगा खतरे के निशान 77.72 से ऊपर 78.37 मीटर पर और गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान 63.10 मीटर से ऊपर 64.35 मीटर पर बह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed