फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flight to Bengaluru delayed by two hours due to technical snag passengers waited for three hours in Varanasi

UP: विमान में तकनीकी खराबी, दो घंटे देरी से रवाना हुआ बंगलूरू; वाराणसी में यात्रियों ने तीन घंटे किया इंतजार

Fri, 28 Nov 2025 06:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 06:03 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर करीब तीन घंटे तक बंगलूरू जाने वाले यात्री इंतजार करते रहे। विमान ठीक होते ही सभी ने राहत की सांस ली। सभी सुरक्षा मानकों के पालन और तकनीकी अनुमोदन मिलने के बाद उड़ान को प्रस्थान की अनुमति दी गई।

विज्ञापन
Flight to Bengaluru delayed by two hours due to technical snag passengers waited for three hours in Varanasi
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से बंगलूरू जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स 2167 में बृहस्पतिवार को तकनीकी खराबी आ गई। इससे विमान निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना हुआ। उड़ान का निर्धारित समय दोपहर 12.05 बजे था। तकनीकी समस्या आने के बाद विमान को एयरपोर्ट के बे नंबर 8 पर खड़ा किया गया। खराबी को दोपहर 2.15 बजे ठीक कर 2:52 बजे रवाना किया गया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार वाराणसी से बंगलूरू के लिए उड़ान भरने को तैयार एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या आईएक्स 216 में पायलट को अचानक तकनीकी खराबी की जानकारी हुई। इस दौरान विमान में कुल 126 यात्री सवार थे, जो समय पर बोर्ड कर चुके थे। 
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इंजीनियरों ने विमान को बे 8 पर खड़ा कराया और विस्तृत जांच कर मरम्मत कार्य शुरू किया। विमान को प्रक्रिया के तहत दोपहर 1:08 बजे पुशबैक कराया गया लेकिन तकनीकी कार्य पूरी तरह सुरक्षित होने तक उड़ान नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी समस्या को किया ठीक

इंजीनियरों की टीम ने लगभग एक घंटे बाद दोपहर 2.15 बजे तकनीकी समस्या को सफलतापूर्वक ठीक कर लिया। सभी सुरक्षा मानकों के पालन और तकनीकी अनुमोदन मिलने के बाद उड़ान को प्रस्थान की अनुमति दी गई। मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह विमान दो घंटे बाद 2.52 बजे वाराणसी से बंगलूरू के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसी कारण सभी प्रक्रियाएं पूरी सतर्कता के साथ की गईं। यात्रियों को समय-समय पर सूचना भी उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed