{"_id":"61ac7eeabc6da61f6c680df5","slug":"flight-diverted-to-varanasi-airport-due-to-bad-weather-going-from-delhi-to-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दिल्ली से जबलपुर जा रहा विमान हुआ डाइवर्ट, मौसम खराब होने के कारण एयरपोर्ट पर उतारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दिल्ली से जबलपुर जा रहा विमान हुआ डाइवर्ट, मौसम खराब होने के कारण एयरपोर्ट पर उतारा गया
Sun, 05 Dec 2021 02:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
स्पाइसजेट (फाइ फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान को डाइबर्ट किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे स्पाइसजेट का विमान जबलपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा था। मौसम खराब होने के कारण विमान डाइवर्ट कर वाराणसी एयरपोर्ट पर सकुशल उतारा गया।
विज्ञापन
स्पाइसजेट का विमान एसजी 3002 दिल्ली एयरपोर्ट से 76 यात्रियों को लेकर जबलपुर हवाई परिक्षेत्र में पहुंचा। मौसम खराब होने के कारण विमान हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाने लगा। मौसम साफ नहीं होने के कारण पायलट ने नजदीक के वाराणसी एयरपोर्ट के एटीएसी के अधिकारियों से संपर्क कर विमान को उतारने के अनुमति मांगी।
विज्ञापन
अनुमति मिलने के बाद विमान एयरपोर्ट पर 11:15 बजे सकुशल उतारा गया। विमान में सवार सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। जबलपुर में मौसम साफ होने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट से दोपहर 12:10 बजे विमान ने फिर से उड़ान भरी।
विज्ञापन