फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flight Divert: Three aircraft diverted due to bad weather

Flight Divert: मौसम की खराबी के कारण डायवर्ट हुए तीन विमान, कोई लौटा दिल्ली तो किसी को लखनऊ भेजा गया

Sun, 25 Jun 2023 08:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 25 Jun 2023 08:18 AM IST
सार

Varanasi Weather News Today: वाराणसी से शारजाह जाने वाले 141यात्रियों ने एयरलाइंस के प्रति नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। रात 11 बजे लखनऊ से विमान वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। इंडिगो एयरलाइन्स दिल्ली का विमान 6ई 2414 अपने निर्धारित समय के शाम 6:40 बजे से उड़ान भरकर वाराणसी आने वाला था कि विमान को वापस दिल्ली भेज दिया गया।

विज्ञापन
Flight Divert: Three aircraft diverted due to bad weather
मौसम की खराबी के कारण डायवर्ट हुए तीन विमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को देर शाम मौसम खराब होने के कारण अन्य शहरों से उड़ान भरकर वाराणसी आने वाले तीन विमानों को लखनऊ,दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आई एक्स 184 शारजाह से 189 यात्रियों को लेकर अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर आ रहा था कि मौसम ख़राब होने के कारण विमान को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Cyber Crime: साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए एसपी ने बताए टिप्स, OTP और KYC को लेकर बताई ये बातें
विज्ञापन

वाराणसी से शारजाह जाने वाले 141यात्रियों ने एयरलाइंस के प्रति नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। रात 11 बजे लखनऊ से विमान वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। इंडिगो एयरलाइन्स दिल्ली का विमान 6ई 2414 अपने निर्धारित समय के शाम 6:40 बजे से उड़ान भरकर वाराणसी आने वाला था कि विमान को वापस दिल्ली भेज दिया गया। इसी तरह इंडिगो विमान सख्या 6ई 783 हैदराबाद से रात अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर वाराणसी आ रहा था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उसे डायवर्ट कर कोलकाता के लिए भेज दिया।अधिकारियों ने बताया कि देर रात मौसम साफ होने के बाद अन्य एयरपोर्ट पर डायवर्ट किये गये विमानों का एयरपोर्ट पर आवागमन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed