{"_id":"64973dcc3ce327405402bae4","slug":"get-kyc-done-by-going-to-the-bank-do-not-tell-otp-to-anyone-azamgarh-news-c-20-1-266063-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए एसपी ने बताए टिप्स, OTP और KYC को लेकर बताई ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए एसपी ने बताए टिप्स, OTP और KYC को लेकर बताई ये बातें
Sun, 25 Jun 2023 07:56 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 07:56 AM IST
सार
एसपी साइबर क्राइम ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही सभी पत्रावलियों को देखा। थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ साइबर क्राइम को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसपी साइबर क्राइम त्रिवेणी सिंह का शनिवार को जनपद में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम थाना रानी की सराय का निरीक्षण किया और तैनात मातहतों संग बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए केवाईसी बैंक जाकर कराने व ओटीपी किसी को भी नहीं बताने के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Weather Update: मानसून की दस्तक से मौसम खुशनुमा, आज भी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट!
विज्ञापन
थाने पर पहुंचते ही एसपी साइबर क्राइम ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही सभी पत्रावलियों को देखा। थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ साइबर क्राइम को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केवाईसी के नाम पर ज्यादातर लोग साइबर धोखाखड़ी व क्राइम के शिकार हो रहे है। ऐसे में लोगों को इसके लिए जागरूक करें कि बैंक की केवाईसी वे बैंक की शाखा पर जा कर ही करवाएं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं ओटीपी के माध्यम से भी साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ गई है। इस पर लगाम तभी लग सकता है जब हम ओटीपी किसी को भी न बताए। उन्होंने साइबर क्राइम के कई घटनाओं के खुलासे व कार्रवाई की भी पड़ताल की। इसके साथ ही पेंडिंग मुकदमो की त्वरित विवेचना कर जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय, निरीक्षक विभा पांडेय, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक आलोक , मनीष, एजाज , महिपाल, सभाजीत व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।