{"_id":"648b5f5893cb226532079c06","slug":"flaws-found-in-inspection-municipal-commissioner-asked-for-clarification-varanasi-news-c-20-vns1013-254299-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: निरीक्षण में मिलीं खामियां, नगर आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: निरीक्षण में मिलीं खामियां, नगर आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
बारिश से पहले की तैयारियों का नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान दो मामलों में प्रतिकूल प्रविष्टि और चार मामलों में चेतावनी पत्र जारी करने को कहा। नगर आयुक्त ने कहा कि पशु चिकित्सा कार्यालय में पशुओं के चिकित्सा विवरण को कंप्यूरीकृत कराएं। शौचालयों की साफ सफाई और मरम्मत कराएं। कंडम वाहन बिखरने और परिसर मेंं पशुओं के गोबर फैलने पर पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय प्रताप सिंह से स्पष्टीकरण मांगा।
जलकल की अवर अभियंता नीलम यादव को अवरोध बने सीवर चैंबर न हटवाने पर नगर आयुक्त ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी। पांडेयपुर पुलिस चौकी के पास सीमेंट की पाइप हटवाई। हुकुलगंज तिराहे के पास जमीन नीचा होने के कारण जलजमाव की समस्या है। बेहतर प्रयास न करने पर अवर अभियंता सुखपाल सिंह व नीलम यादव को चेतावनी दी। पिपलानी कटरा के सामने बना यूरिनल गंदा होने पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक अनुश्री को प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा। चौकाघाट मछली मंडी के पास मलबा डंप करने पर जुर्माना लगाने को कहा।