{"_id":"5b9ff2cb867a557eae2de814","slug":"five-youth-from-bihar-drown-in-ganga-at-vindhyachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल में गंगा स्नान के दौरान डूबे बिहार के पांच युवक, 3 को डूबने से बचाया, एक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल में गंगा स्नान के दौरान डूबे बिहार के पांच युवक, 3 को डूबने से बचाया, एक का मिला शव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल के अष्टभुजा में रविवार को आयोजित देवी जागरण में शामिल होने आए दर्शनार्थियों के दल में शामिल दो युवकों समेत पांच लोग चील्ह क्षेत्र के हरसिंगपुर में गंगा में स्नान करते समय डूब गए। इनमें से तीन को बचा लिया गया है। एक की युवक लाश मिली है जबकि दूसरे की देर शाम तक तलाश की जा रही थी। घटना सोमवार की सुबह आठ बजे की है।
बिहार के पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के समस्तुपुर समेत आसपास के इलाके से 18 युवक रविवार को विंध्याचल के अष्टभुजा में आयोजित देवी जागरण में आए थे। सोमवार की सुबह सात बजे सभी विंध्याचल से नाव से गंगा पार कर चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर घाट पर नहाने चले गए। नहाने के दौरान बिट्टू (18), राजा कुमार (18) डूबने लगे। यह देख रवि, विश्वकर्मा कुमार और टिंकू सोनी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया पर वे खुद भी डूबने लगे।
इस पर उनके साथ नहा रहे पुरुषोत्तम, नीतीश, नवनीत, रोशन, आदि ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद नाविक वहां पहुंच गए और रवि (17) पुत्र केवलचंद , विश्वकर्मा कुमार (19) पुत्र हंस नारायण राय , टिंकू सोनी (18) पुत्र रघुपति सोनी निवासी समस्तु बेहटा पटना को बचा लिया। जबकि बिट्टू सिंह पुत्र सुबोध सिंह और राजा कुमार पुत्र अशोक सोनी निवासी संबलपुर बबुरा थाना कोईलोर भोजपुर बिहार डूब गए। चील्ह पुलिस ने गोताखारों को युवकों की तलाश में लगाया।
विज्ञापन
दो घंटे की मशक्कत करने के बाद बिट्टू का शव मिल गया पर राजा पता नहीं चल सका। सीओ संजय सिंह ने बताया कि बिहार से आए दर्शनार्थी सोमवार की सुबह चील्ह के हरसिंगपुर गंगा घाट पर नहा रहे थे कि इसी दौरान दो युवक डूब गए। एक का शव बरामद हो गया है।