{"_id":"5eea64c4fc3402213018e414","slug":"five-year-old-girl-raped-by-cousin-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने लूटी बहन की आबरू, पांच वर्षीय बालिका के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, पहले मोबाइल पर दिखाई अश्लील फ़िल्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने लूटी बहन की आबरू, पांच वर्षीय बालिका के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, पहले मोबाइल पर दिखाई अश्लील फ़िल्म
Thu, 18 Jun 2020 12:15 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म (डेमो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर पांच वर्षीय बालिका को घर में अकेला पाकर उसके चचेरे भाई ने मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचे परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बालिका को मेडिकल के लिए भेज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र निवासी एक युवक लॉकडाउन के दौरान सूरत से लौटा है। वह सूरत में मजदूरी करता था। उसकी पांच वर्ष की चचेरी बहन है। बालिका का पिता किसी काम से बाहर गया था और मां बैंक गई थी। बालिका को घर में अकेला पाकर चचेरे भाई ने उसे मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाई। इसके बाद उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
बालिका की मां जब बैंक से घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई। बालिका ने मां से पूरी बात बताई। बालिका की मां ने पुलिस को फोन कर सूचना दिया। सूचना पर सीओ सदर संजय सिंह व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर बालिका को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल लेकर आए। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन