फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five students sick of eating jatropha Mandalya Hospital in Mirzapur

यूपी: जेट्रोफा का फल खाना छात्रों को पड़ा भारी, गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल

Fri, 28 Feb 2020 07:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Feb 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Five students sick of eating jatropha Mandalya Hospital in Mirzapur
sick

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के जग्गनपुर गांव के पांच छात्रों ने गुरुवार को जेट्रोफा का फल खा लिया। देर शाम तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। शुक्रवार को बच्चों की हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के जग्गनपुर गांव निवासी छात्र गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गए थे। इस दौरान पांच छात्रों ने जेट्रोफा का फल खा लिया। शाम को बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। सभी उल्टी करने लगे। इस पर परिजन उन्हें सीएचसी लेकर गए। वहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल में शिवम(4) पुत्र शुभ, रामबाबू(10) पुत्र आशीष, सूरज(5) पुत्र मोलई, अमित(4) पुत्र सुभाष, सुमित(3) पुत्र सुभाष को भर्ती कर लिया गया। रात भर उपचार चलने पर शुक्रवार की सुबह बच्चों की सेहत में सुधार हुआ। इसके बाद बच्चों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीएसए राम मिलन यादव ने बताया कि बीमार पांच बच्चों में तीन स्कूल के हैं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद शाम को घर पर खेलते समय बच्चों ने जेट्रोफा का फल खा लिया था। छानबीन में पता चला है कि बच्चे बृहस्पतिवार को स्कूल भी नहीं आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed