फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five ponds will be rejuvenated, tourism centers will be made

पांच तालाबों का होगा कायाकल्प, पर्यटन केंद्र बनेंगे

Wed, 30 Jun 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Five ponds will be rejuvenated, tourism centers will be made
स्मार्ट सिटी योजना में शहर के पांच तालाबों का कायाकल्प किया जाएगा। इनमें पांडेयपुर, चकरा, सोनभद्र, चितईपुर और नदेसर तालाब शामिल हैं। इन पर 15.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब तक 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। बाकी का काम इस साल पूरा हो जाएगा। शहर की पहचान बनाए रखने के लिए तालाबों को सुंदरीकरण करने की योजना है। इन्हें पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। तालाबों पर तीर्थाटन के साथ ही सैर सपाटे का भी इंतजाम किया जाएगा। इनकी देखरेख और गतिविधियों के संयोजन-संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनियों को दी जाएगी। इससे तालाब संरक्षित तो होंगे ही नगर निगम की आय का स्रोत भी बनेंगे। योजना अनुसार इन तालाबों के आसपास दुकानें खुलेंगी और उनसे राजस्व वसूल कर नगर निगम निधि में जमा किया जाएगा। इनके बेहतर परिणाम मिलने पर अन्य तालाबों को भी सुंदर बनाया जाएगा। तालाबों को आकर्षक व बेहतर ढंग से विकसित करने पर यहां पर्यटकों का जमावड़ा बढ़ेगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बड़े तालाबों के किनारे बैठने के लिए बेंच के साथ ही वहां हेरिटेज लाइट लगाई जाएगी। टहलने के लिए पाथवे, बच्चों के खेलने के लिए पार्क, पानी में बोटिंग और लेजर-लाइट शो की भी सुविधा मिलेगी। पांडेयपुर तालाब को अंग्रेजी के 8 अक्षर के रूप में विकसित किया जाएगा। तालाब किनारे लाइट एंड साउंड सिस्टम के अलावा आईलैंड बनेगा।
विज्ञापन

कोट्स
स्मार्ट सिटी से पांच तालाबों को विकसित किया जा रहा है। तालाबों के आसपास दुकानें खोली जाएंगी। यहां पूजन-अर्चन के सामान और बनारसी खानपान के स्मार्ट ठेले और खोमचे लगेंगे।
विज्ञापन

- गौरांग राठी, सीईओ स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed