फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five policemen arrested, released on bail, suspended

पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जमानत पर छूटे, निलंबित

Sun, 25 Oct 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 25 Oct 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
 Five policemen arrested, released on bail, suspended
वाराणसी से बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट किए जाने के दौरान शुक्रवार तड़के शाहजहांपुर में रोजा ओवरब्रिज पर पुलिस अभिरक्षा से शार्प शूटर 30 वर्षीय रईस सिद्दीकी उर्फ रईस बनारसी के फरार होने के मामले में अभिरक्षा में तैनात छह में से पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार कर लिए गए। शनिवार को रिमांड मजिस्ट्रेट शिखा प्रधान के कोर्ट से पांचों जमानत पर रिहा कर दिया गया। चालक सिपाही को मुकदमे में अभियुक्त नहीं बनाया गया।
विज्ञापन


बाकी पांचों से असलहे भी जमा करा लिए गए और उनकी वर्दी भी उतरवा ली गई। वाराणसी में एक दरोगा, चार सिपाही व पुलिस वैन के चालक को शनिवार को एसएसपी आकाश कुलहरि ने निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि दरोगा आद्या प्रसाद, सिपाही प्रभाकर सिंह, प्रदीप मौर्या, प्रहलाद प्रजापति, राजकुमार के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। चालक के मामले में कार्रवाई बाद में स्पष्ट होगी। आरोपी पुलिसकर्मी वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात थे।
विज्ञापन


रोजा थाना के प्रभारी निरीक्षक रामनरेश चौधरी ने बताया कि प्रीजन वैन के एस्कार्ट प्रभारी आद्या प्रसाद राज की तहरीर पर रईस सिद्दीकी खिलाफ शुक्रवार दोपहर को आईपीसी की धारा 224 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया था। एसएसपी वाराणसी का फैक्स संदेश आने के बाद उसी रिपोर्ट को तरमीम करते हुए अभिरक्षा दल के पांच सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 221 में अभियोग को जोड़ दिया गया है। वैन चालक कांस्टेबल सुधाकर तिवारी की इस मामले में लापरवाही न पाए जाने पर उसके विरुद्ध कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed