{"_id":"5b95462a867a557ec419826e","slug":"five-people-included-two-brother-killed-due-to-drown-in-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में डूबने से दो भाइयों सहित पांच की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में डूबने से दो भाइयों सहित पांच की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के तीन जिलों में रविवार को छह लोग डूब गए। इसमें बलिया में एक किशोरी व दो बच्चे तथा वाराणसी में दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई जबकि आजमगढ़ में घाघरा में डूबे युवक की देर शाम तक तलाश जारी थी।
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर पुलिस चौकी के समीप वरुणा घाट पर अशोक मौर्या का इकलौता बेटा शिवम (13) दोस्तों के साथ घाट किनारे बैठकर नहा रहा था कि पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। एनडीआरएफ के जवानों ने उसका शव बाहर निकाला।
उधर, मिर्जामुराद के रामसिंहपुर गांव स्थित एक तालाब में विनोद शर्मा का बड़ा बेटा सोनू (14) नहाने के दौरान डूब गया। बाद में अचेत हालत में निकाल कर उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बलिया के परसिया गांव के दीनदयाल खरवार का पुत्र कृष्णा (9) व श्यामू (7) दोपहर एक बजे गांव के सैलून में बाल कटवाने गए थे। बाल कटवा कर दोनों वहीं सामने स्थित ईंट भट्ठे के गड्ढा जिसमें पानी भरा था में नहाने चले गए। काफी खोजबीन के बाद बच्चों को गड्ढे से निकाला गया और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फतेहराय निवासी रामनारायण गोंड की पुत्री दुर्गावती (14) ने रविवार की सुबह दरवाजे पर धूप में बंधी गाय को छांव में ले जाने के लिए ज्योंही रस्सा खोला कि गाय उसे बाहर बाढ़ के गहरे पानी में खींच ले गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक दुर्गावती पानी में डूब चुकी थी। ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से करीब दो घंटे की तलाश के बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया।
आजमगढ़ के रौनापार क्षेत्र के बनावें बाजार गोसाई निवासी रतन पटेल पुत्र दिनेश पटेल, आलम पुत्र सुल्तान और अनस पुत्र एजाज बाइक से दिन में साढ़े बारह बजे हाजीपुर पुल पर पहुंचे और तीनों ने पुल से ही घाघरा में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद रतन और आलम तो निकल आए, लेकिन अनस (20) का पता नहीं चला। दोस्तों की सूचना पर अनश के घरवाले और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। देर शाम तक गोताखोरों तलाशी में लगे थे।