फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five kanwariya injured due to falling roof in sonbhadra

मंदिर की छत गिरने से पांच कांवरिया घायल, सभी एक ही परिवार के

Mon, 13 Aug 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 13 Aug 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Five kanwariya injured due to falling roof in sonbhadra
demo pic
यूपी के सोनभद्र में शिवद्वार मंदिर परिसर में रविवार देर शाम छत ढहने से पांच कांवरिया घायल हो गए। घोरावल पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में एक वृद्ध की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा गांव निवासी धनवंत पिछले पांच वर्ष से शिवद्वार मंदिर में भोलेबाबा का जलाभिषेक कर रहा था। इस साल पांच वर्ष का संकल्प पूरा होने पर धनवंत को कथा सुनने के लिए गया था। उसके साथ परिवार के करीब पंद्रह लोग आए थे।
विज्ञापन


मिज़ार्पुर गंगा नदी से कांवड़ में जल भरकर वह शाम को शिवद्वार मंदिर में पहुंचा और जलाभिषेक किया। रविवार देर शाम करीब सवा सात बजे मंदिर के ठीक पीछे सपरिवार कथा सुनने के बाद सभी लोग नाश्ता पानी करने के लिए मंदिर के पीछे छत पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वे लोग छत पर बैठने को हुए छत का छह सात फीट का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और कई घायल हो गए। हादसे में धनवंत (23) उसकी पत्नी तुलसी (20), पिता मोलाई (42), दादा बखौरी (70) और बहन बीना (14) घायल हो गए।


मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी घोरावल में भरती कराया। इस दुर्घटना में कुछ और लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। बखौरी की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नही पहुंचा था। अभिसूचना इकाई के निरीक्षक अस्पताल में पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed