फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five foreign-South Indian devotees were robbed in 49 days, someone's chain was snatched

चिंताजनक आंकड़े: 49 दिनों में पांच विदेशी-दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं से लूट, किसी की चेन छीनी तो किसी का पर्स

Sat, 14 Oct 2023 09:46 AM IST
किरन रौतेला पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 14 Oct 2023 09:46 AM IST
सार

बाबा विश्वनाथ के दिव्य और भव्य धाम के लोकार्पण के बाद काशी देश और दुनिया में धार्मिक और अध्यात्मिक पर्यटन का नया केंद्र बन गई है। 23 महीने में अब तक रिकॉर्ड 12 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु और सैलानी आ चुके हैं।

विज्ञापन
Five foreign-South Indian devotees were robbed in 49 days, someone's chain was snatched
चेन लूट की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में देसी-विदेशी पर्यटक बढ़े हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं। 49 दिनों (21 अगस्त से आठ अक्तूबर तक ) में ही चार श्रद्धालुओं की सोने की चेन, पर्स व मोबाइल की लूट और चोरी हो चुकी है। निशाने पर दक्षिण भारतीय पर्यटक ज्यादा हैं। ताजा मामला तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मनचाल गांव निवासी प्रसन्न कुमार शर्मा और पत्नी उमा के साथ सामने आया है। दोनों की सोने की चेन चोरी हो गई, लेकिन भेलूपुर थाने की पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। जितना सोना चोरी हुआ, उससे कम दिखाकर मुकदमा दर्ज कर लिया। यह मामला पुलिस के आला अफसरों तक पहुंचा है।

विज्ञापन

23 महीने में आए 12 करोड़ श्रद्धालु

बाबा विश्वनाथ के दिव्य और भव्य धाम के लोकार्पण के बाद काशी देश और दुनिया में धार्मिक और अध्यात्मिक पर्यटन का नया केंद्र बन गई है। 23 महीने में अब तक रिकॉर्ड 12 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु और सैलानी आ चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस के पास जो भी शिकायत आती है, उसपर प्रभावी कार्रवाई की जाती है। घटनाओं का खुलासा न होने तक संबंधित थानाध्यक्ष से पूछताछ कर उन्हें चेताया जाता है। श्रद्धालुओं और सैलानियों की शिकायत के संबंध में जो भी थानाध्यक्ष हीलाहवाली करता हुआ पाया जाएगा, वह विभागीय कार्रवाई की जद में आएगा।- मुथा अशोक जैन, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना के दंपती के गले में दूध डालकर उड़ाई चेन

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मनचाल गांव निवासी प्रसन्न कुमार शर्मा अपनी पत्नी उमा और परिवार के अन्य लोगों के साथ आठ अक्तूबर को गौरी केदारेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। किसी ने पीछे से दूध डाल दिया। पलटकर देखा, फिर दर्शन-पूजन करने लगे। बाहर आए तो पता चला कि उनके और उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन गायब है। भेलूपुर थाने की पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया। दंपती की चेन की वजन सिर्फ 7.5 ग्राम अंकित किया।

Five foreign-South Indian devotees were robbed in 49 days, someone's chain was snatched
बनारस शहर। - फोटो : अमर उजाला।

मालवीय चौराहा के पास आंध्र प्रदेश का युवक बना निशाना

आंध्र प्रदेश से 18 वर्षीय पीवी साई साकेथ 29 सितंबर की रात लंका स्थित मालवीय चौराहा के समीप एक होटल के सामने खड़े थे। एक व्यक्ति ने बात करने के लिए मोबाइल मांगा, फिर उसे छीनकर भागनेद्धा। पीवी साई साकेथ उसके पीछे दौड़े तो दो अन्य लोग उन पर वार कर उनका बैग छीनकर भाग निकला। घटना के संबंध में पीवी साई साकेथ ने लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया

बेंगलुरु से आई महिला श्रद्धालु की चेन छीन कर भागा

बेंगलुरु निवासी सीके वेणुगोपाल राव अपनी पत्नी नागवेणी के साथ काशी भ्रमण के लिए आए। 16 सितंबर को दर्शन-पूजन करके नगवा स्थित गेस्ट हाउस जा रहे थे। एक व्यक्ति पीछे से आया और नागवेणी के गले से उनकी सोने की चेन छीनकर स्कूटी स्टार्ट कर खड़े अपने दोस्त के साथ रविदास पार्क की ओर भाग गया। पीड़ित सीके वेणुगोपाल राव ने घटना के संबंध में लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया।


 

ऑस्ट्रेलिया की पर्यटक का पर्स चोरी

आस्ट्रेलिया से काशी भ्रमण के लिए आई एलिजाबेथ रानकिन का पर्स गोदौलिया चौराहा के पास से उनके पर्स को ब्लेड से काट कर चुरा लिया गया। पर्स में विदेशी मुद्रा, ड्राइविंग लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात थे। 21 अगस्त को एलिजाबेथ रानकिन ने अपने वाहन चालक की मदद से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई।

पर्यटन थाने की पुलिस को संसाधनों की दरकार

पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए मार्च 2020 में सारनाथ में पर्यटन थाना खोला गया था। दशाश्वमेध में एक पर्यटन पुलिस की चौकी भी है। मगर, 37 पुलिस कर्मियों वाले पर्यटन थाने को शासन स्तर से आर्थिक मदद और संसाधनों की दरकार है। कैंट स्टेशन और बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रस्तावित दो चौकियों का निर्माण नहीं किया जा सका। कैंट स्टेशन, बाबतपुर एयरपोर्ट, मंडुवाडीह, अस्सी घाट और नमो घाट पर पर्यटन थाने की पुलिस का प्रस्तावित बूथ भी नहीं बन सका। कमिश्नरेट के अफसरों का कहना है कि पर्यटन थाने की चौकियों और बूथों सहित अन्य संसाधनों के लिए यहां से प्रस्ताव लखनऊ भेजा गया है। पैसा रिलीज होते ही सारे प्रस्तावित काम मूर्त रूप ले लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed