फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five-day painting exhibition inaugurated at Ishi Art Gallery, 48 paintings displayed

Varanasi News: ईशी आर्ट गैलरी में पांच दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, सजे 48 चित्र

Wed, 17 Dec 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Five-day painting exhibition inaugurated at Ishi Art Gallery, 48 paintings displayed
तूलिका से तप, रंगों में साधना की रम्यता से गुरु गोरखनाथ का दिव्य प्रतिरूप जीवंत हो उठा। नाथ परंपरा का निनाद और रंग-रेखाओं में सभी ने अध्यात्म के प्रसाद को महसूस किया। रामछाटपार शिल्प न्यास इंडिया सामने घाट स्थित ईशी आर्ट गैलरी की चित्र प्रदर्शनी में ऐसी प्रतीत हो रहा है मानो कला दीर्घा की नीरव दीवारें धर्म, योग और अध्यात्म की चेतना से अनुप्राणित होकर स्वयं बोल उठी हों।
विज्ञापन

मंगलवार को गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी राजराजेश्वर गुरु गोरखनाथ का जीवन-दर्शन और उनकी कठोर साधना पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन बीएचयू के पूर्व प्रो. संतोष सिंह ने किया। चित्रकार डॉ. अवनि शाह ने बताया कि यह उनकी 55वीं एकल (सोलो) प्रदर्शनी है। प्रदर्शनी की मुख्य थीम ऊं श्री शिव गोरक्षनाथ है। गुजरात की चित्रकार डॉ. अवनि शाह ने अपनी सधी हुई तूलिका से गुरु गोरखनाथ के महान जीवन को रंगों के माध्यम से ऐसा स्वरूप दिया है, जिसमें नाथ योग का तेज, वैराग्य का वैभव और साधना की गंभीरता एक साथ झलकती है। कुल 48 चित्रों की इस प्रदर्शनी में कुछ अन्य कृतियां कलाकार की सृजनात्मक कल्पना से उपजी हैं, जो आध्यात्मिक भाव भूमि को और भी विस्तार देती हैं। प्रदर्शनी 20 दिसंबर तक खुली रहेगी। उद्घाटन अवसर पर प्रो. मदनलाल, मंजुला बेन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed