फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five buildings demolished using a Poclain machine in Dalmandi.

Varanasi News: दालमंडी में पोकलैंड मशीन से 5 भवन तोड़े

Tue, 16 Jun 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Five buildings demolished using a Poclain machine in Dalmandi.
सुबह सात बजे से शुरू किया गया था ध्वस्तीकरण अभियान माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। दालमंडी में सोमवार सुबह पोकलैंड मशीन से 5 मकान तोड़े गए। इन पांचों भवन को वीडीए की ओर से अवैध निर्माण का नोटिस दिया गया था। सुबह सात बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। जो शाम 5 बजे तक चली। अब तक 150 मकानों पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले 100 से अधिक पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया। साथ ही तोड़फोड़ के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई। मौके पर 100 मजदूर, 6 जेसीबी मशीनें और एक पोकलेन लगातार काम कर रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से रास्ता बंद करने के साथ लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा था। पहले जिन भवनों को तोड़ा गया था उसका मलबा भी हटवाने का काम जारी रहा। कई थानों की फोर्स लगाकर भवनों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। लोगों की भीड़ भी मौके पर रही। नई सड़क से चौक थाने तक लगभग 650 मीटर की सड़क चौड़ी होगी। इसके तहत 17.4 मीटर चौड़ी मॉडल सड़क का निर्माण किया जाएगा। दोनों ओर 3.2 मीटर का फुटपाथ और हरियाली होगी। 215 करोड़ से निर्माण होगा। 187 संपत्तियों/भवनों के लिए 191 करोड़ के मुआवजे का प्रावधान है। जो संपत्ति मालिकों को वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article