{"_id":"676e5cdf66b1ce573d0c521e","slug":"fisheries-inspectors-trouble-salary-stopped-due-to-less-applications-cdo-took-action-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य निरीक्षकों पर गिरी गाज : आवेदन कम मिलने पर तीन लोगों का रोका गया वेतन, CDO ने लिया एक्शन; जानें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य निरीक्षकों पर गिरी गाज : आवेदन कम मिलने पर तीन लोगों का रोका गया वेतन, CDO ने लिया एक्शन; जानें खबर
Fri, 27 Dec 2024 01:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:23 PM IST
सार
Varanasi News : सीडीओ ने जिला सलाहकार और समन्वय समिति की बैठक ली। इसमें उन्होंने विभिन्न कार्यों की चर्चा की साथ ही चल रही योजनाओं की भी जानकारी ली। इसके बाद मत्स्य पालक क्रेडिट कार्ड के आवेदन कम मिलने पर निरीक्षकों पर कार्रवाइ कर दी।
विज्ञापन
सीडीओ हिमांशु नागपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीडीओ हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार और समन्वय समिति की बैठक हुई। मत्स्य पालक क्रेडिट कार्ड (केसीसी) आवेदन काफी कम कराए जाने पर मत्स्य विभाग के तीन मत्स्य निरीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं विभागीय योजनाओं की जानकारी न दे पाने और बिना पर्याप्त सूचना के बैठक में आने पर पशुपालन विभाग के डिप्टी सीवीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। आरबीआई अधिकारी कालरा ने बताया कि जिन बैंको का ऋण जमा अनुपात 60 फीसदी से कम है, उन्हें इसे बढ़ाने की दिशा में रणनीति बनाकर बढ़ाने का प्रयास किया जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रीमियम कटौती की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।
विज्ञापन
हर छह माह कराएं नियमित प्रशिक्षण
सीडीओ हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग की देखरेख में चल रहे शैक्षणिक संस्थाओं के संबंध में बैठक हुई। सीडीओ ने कहा कि विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए हर छह माह पर कौशल विकास विभाग से मिलकर प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित किया जाए।
विज्ञापन