फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   first time in Varanasi journey from Rambola to Tulsidas will Play on stage of Rudraksh

वाराणसी में पहली बार: 'रुद्राक्ष' के मंच पर सजेगी रामबोला से तुलसीदास तक की यात्रा

Sun, 21 May 2023 07:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 May 2023 07:54 PM IST
सार

महानाट्य तुलसीदास का मंचन बनारस में पहली बार होगा। चार जून को होने वाले महानाट्य में गोस्वामी तुलसीदास की जीवन यात्रा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के मंच पर जीवंत होगी। काशी की जनता रामबोला से तुलसीदास बनने की यात्रा की साक्षी बनेगी। 

विज्ञापन
first time in Varanasi journey from Rambola to Tulsidas will Play on stage of Rudraksh
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानाट्य तुलसीदास का मंचन बनारस में पहली बार होगा। चार जून को होने वाले महानाट्य में गोस्वामी तुलसीदास की जीवन यात्रा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के मंच पर जीवंत होगी। काशी की जनता रामबोला से तुलसीदास बनने की यात्रा की साक्षी बनेगी। उक्त जानकारी रविवार को मलदहिया पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन काशी अंचल के संयोजक डॉ. नंदलाल, राहुल सिंह व श्रीप्रकाश ने प्रेसवार्ता में दी।

विज्ञापन


संयोजक डॉ. नंदलाल ने बताया कि शेखन सेन कृत महानाट्य दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों को समर्पित है। गोस्वामी तुलसीदास का आशी से अटूट संबंध है। वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए भारत में इस महानाट्य का मंचन प्रासंगिक एवं अत्यंत आवश्यक है। इस महानाट्य में गोस्वामी तुलसीदास के जीवनकाल का सजीव चित्रण किया गया है।
विज्ञापन


महानाट्य मंचन से काशी अंचल के वासियों में आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक एवं सामाजिक नवचेतना का संचार होगा। संगीत और अभिनय की जुगलबंदी के माध्यम से नाटक की भावपूर्ण प्रस्तुति होगी। बाल्यकाल से लेकर रामबोला और उसके बाद तुलसी नाम पड़ने का कारण, राम को 14 वर्ष वनवास का कारण, पत्नी रत्नावली से मिले ज्ञान समेत मानस रचना के प्रसंगों को काशी की जनता सजीव होते हुए देखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed