फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   first time electoral ink will applied on fingers of 31,538 youth in varanasi Lok Sabha Election

Varanasi Lok Sabha: 31,538 युवाओं की अंगुली पर पहली बार लगेगी चुनावी स्याही, जानें- अन्य वोटरों का संख्या

Thu, 18 Apr 2024 10:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी
रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 10:47 AM IST
सार

Lok Sabha Election: पहली बार मत प्रयोग को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। वाराणसी संसदीय सीट पर पांच विधानसभा क्षेत्र रोहनिया, सेवापुरी, शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी और कैंट हैं। चुनाव के बाद ही पता चलेगा कि इनका रुझान किस पार्टी की ओर रहा। फिलहाल विकास के मुद्दों पर तरह-तरह की चर्चाए हो रही हैं। 

विज्ञापन
first time electoral ink will applied on fingers of 31,538 youth in varanasi Lok Sabha Election
युवा वोटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट पर अंतिम चरण में एक जून को वोट पड़ेंगे। इस बार चुनाव में कुल 19,62,948 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 31,538 ऐसे युवा मतदाता हैं जो पहली बार लोकसभा के चुनाव में वोटर होंगे। वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 25,984 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 80 साल या उससे अधिक है। इस सीट पर 10,65,485 पुरुष और 8,97,328 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 135 है।

विज्ञापन


660 मतदान केंद्रों के 1909 बूथों पर एक जून को पड़ेंगे वोट
वाराणसी संसदीय सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र रोहनिया, सेवापुरी, शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी और कैंट हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों की बात करें तो रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 4,12,612 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 2,26,220 और महिला मतदाता 1,86,365 हैं। थर्ड जेंडर वोटर 27 हैं। 
विज्ञापन


इसी प्रकार सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में 1,91,259 पुरुष और 1,63,034 महिला वोटर्स हैं। यहां थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 20 है। इस प्रकार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,54,323 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25,984 बुजुर्ग मतदाता कर सकेंगे पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल
उधर, शहर दक्षिणी में कुल 3,11,213 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 1,70,068, महिला 1,41,118 और थर्ड जेंडर 27 हैं। वहीं शहर उत्तरी विधानसभा में कुल 4,31,051 मतदाता हैं। इनमें पुरुषों की संख्या 2,34,182 और महिला वोटरों की संख्या 1,96,826 है। यहां सबसे अधिक 43 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। 

वाराणसी संसदीय क्षेत्र में सर्वाधित मतदाता कैंट विधानसभा में हैं। इनकी कुल संख्या 4,53,749 है। यहां 2,43,746 पुरुष और 2,09,985 महिला मतदाता हैं। यहां सबसे कम केवल 18 थर्ड जेंडर वोटर हैं।

 
विधानसभा  मतदान स्थल केंद्र
रोहनिया 397 184
शहर उत्तरी  404 110
शहर दक्षिणी  328 82
कैंट  410 102
सेवापुरी  370 182

18-19 आयु वर्ग के मतदाता
रोहनिया - 7,426
शहर उत्तरी - 6,222
शहर दक्षिणी - 3,931
कैंट - 6,911
सेवापुरी - 7,018

सभी पांचों विस सीट पर भाजपा का कब्जा
वाराणसी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगियों का कब्जा है। शहर दक्षिणी से डॉ. नीलकंठ तिवारी, शहर उत्तरी से रविंद्र जायसवाल, कैंट से सौरभ श्रीवास्तव, सेवापुरी से नीलरतन पटेल नीलू और रोहनिया सीट से अपना दल-सोनेलाल से डॉ. सुनील पटेल विधायक हैं। नीलू अपना दल-सोनेलाल के नेता हैं मगर 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

वाराणसी जिले में कुल विधानसभा
पिंडरा, अजगरा, शिवपुर, रोहनिया, कैंट, शहर उत्तरी शहर दक्षिणी, सेवापुरी।
 
जिले में मतदाता  30,78,735
पुरुष मतदाता  16,62,490
महिला मतदाता  14,16,071
थर्ड जेंडर  174
नए मतदाता 52,174
दिव्यांग मतदाता 31,191
80 साल से अधिक उम्र के मतदाता  41,356

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed