Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   first lamp of Dev Deepawali was lit at Panchganga Ghat in varanasi

वाराणसी: जिन सीढ़ियों पर कबीरवाणी को मिले राम और तुलसी को विनयपत्रिका, वहीं जला देव दीपावली का पहला दीया

Mon, 23 Nov 2026 03:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Nov 2026 03:34 PM IST
सार

वाराणसी में जिन सीढ़ियों पर कबीरवाणी को राम मिले और तुलसी को विनयपत्रिका वहीं देव दीपावली का पहला दीया जला। बता दें कि पंचगंगा घाट पर 1985 में देव दीपावली मनाई गई, मगर उससे पहले 1780 में महारानी अहिल्याबाई की ओर से यहां हजारा स्थापित किया गया था।  

विज्ञापन
first lamp of Dev Deepawali was lit at Panchganga Ghat in varanasi
हजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस घाट पर कबीर की वाणी को राम मिले तो वह अमृतवाणी बन गई। जिन सीढ़ियों पर तुलसीदास ने बिंदु माधव का गुणगान कर विनयपत्रिका की रचना की, वहां ब्रज भाषा को मजबूती मिली। उसी जगह करीब साढ़े चार सौ साल बाद देव दीपावली का पहला दीपक जला। आज की देव दीपावली 10 लाख दीयों के आंकड़े को पार कर चुकी है। सबसे पहले पंचगंगा घाट पर 1985 में देव दीपावली मनाई गई, मगर उससे पहले 1780 में महारानी अहिल्याबाई की ओर से यहां हजारा स्थापित किया गया था। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही यहां हजारे पर दीप जलाने की परंपरा थी।

विज्ञापन


पंचगंगा घाट पर स्नान करते थे स्वामी रामानंद 
बताया जाता है कि करीब 550 साल पहले लहरतारा में कबीर पानी पर कमल के पत्ते पर तैरते हुए मिले थे। बचपन में उनका पालन-पोषण एक मुसलमान परिवार में हुआ था, लेकिन वे बहुत कम उम्र से ही हिंदू गुरुओं की ओर आकर्षित होने लगे थे। उनकी इच्छा थी कि वे किसी प्रतिष्ठित हिंदू गुरु के शिष्य बनें। जब उन्हें इसमें कठिनाई हुई तो उन्होंने अपना मकसद पूरा करने के लिए एक तरीका अपनाया। 
विज्ञापन


वे पंचगंगा घाट की सीढ़ियों या रास्ते पर लेट गए, जहां महान वैष्णव संत स्वामी रामानंद रोज स्नान करने आते थे। उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन के पुरोधा रहे संत रामानंद जब गंगा स्नान कर घाट की ओर बढ़े तो उनका पैर अचानक बालक कबीर पर पड़ गया और उनके मुंह से निकल पड़ा- राम-राम। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कबीर ने इसे ही उनका मंत्र मान लिया और इसे अपनाते हुए दावा किया कि वे रामानंद जी के शिष्य बन गए हैं। गुरु ने भी उन्हें अस्वीकार नहीं किया। इन बातों की चर्चा इंग्लैंड स्थित लंदन मिशनरीज सोसायटी के एडविन ग्रेव्स ने अपनी किताब ‘’काशी द सिटी इलस्ट्रियस और बनारस’’ में की है। 

Trending Videos

बिंदु माधव, आदिकेशव व दामोदर मंदिर में दर्शन
कार्तिक मास भर काशी के षोडश विष्णु मंदिरों में दर्शन-पूजन का विधान है। इस मास की पूर्णिमा पर बिंदु माधव, आदिकेशव, प्रयाग माधव, श्वेत माधव, गंगा केशव, भृगु केशव, विंदु माधव, गोपाल माधव, श्रीकाल माधव, श्रीलक्ष्मी नृसिंह माधव, गोपी गोविंद विष्णु, नर-नारायण विष्णु, त्रिविक्रम विष्णु, प्रह्लाद नृसिंह, प्रह्लाद केशव, श्रीक्षीर सागर, महाविष्णु, ज्ञान माधव और दामोदर आदि विष्णु मंदिरों में पूजन-अर्चन होगा। दक्षिण भारतीय आश्रमों श्रीराम आंध्राश्रम, कांचीकामकोटि मंदिर, नाटकोटि क्षेत्रम् आश्रम आदि में भगवान शिव का अभिषेक और पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed