फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First foreign guest arrived varanasi for pravasi bharatiya sammelan

प्रवासी सम्मेलन की पहली मेहमान पहुंची वाराणसी, कल से विदेश मंत्रालय की टीम करेगी कैंप

Thu, 17 Jan 2019 05:25 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Thu, 17 Jan 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
First foreign guest arrived varanasi for pravasi bharatiya sammelan
गुजरात मूल की सजन अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
15वें प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होने के लिए पहली प्रवासी मेहमान बुधवार शाम को वाराणसी पहुंची। गुजरात मूल की सजन अरोड़ा यूके में रहती हैं। इनको होटल मदीन में ठहराया गया है। पूर्व में उनके आने की सूचना नहीं थी, जिस कारण अगवानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रवासी मेहमान ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की, लेकिन जब  एयरपोर्ट निदेशक और एसडीएम पिंडरा को सूचना मिली तो दोनों अधिकारियों ने स्थिति को संभाला तथा उन्हें समझा बुझाकर टैक्सी से शहर भेजा।
विज्ञापन


वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्रालय का अस्थाई कार्यालय मंडलायुक्त का आवास होगा। 17 जनवरी से आवास का पूरा परिसर विदेश मंत्रालय के अधीन हो जाएगा। यहीं से विदेश मंत्रालय के अधिकारी तैयारियों पर निगरानी के साथ ही अपने सारे काम काज करेगी। 18 जनवरी से वाराणसी में विदेश मंत्रालय के अधिकारी कैंप करेंगे।
विज्ञापन


काशी आतिथ्य के तहत चयनित मंडलायुक्त वाराणसी के आवास के लिए मेहमान तय कर दिए गए थे। मगर, आवास के लोकेशन को देखते हुए विदेश मंत्रालय इसे अपने अधीन रख लिया है। मंडलायुक्त का कैंप कार्यालय होने के चलते ऑफिशियल काम काज में भी अधिकारियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मंडलायुक्त कार्यालय से हस्तकला संकुल और टेंट सिटी की दूरी भी काफी कम है। ऐसे में विदेश मंत्रालय का अस्थाई कार्यालय आयोजन स्थलों की आसानी से निगरानी कर सकेगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि आवास के लोकेशन के चलते विदेश मंत्रालय ने अस्थाई कार्यालय के चयन किया है। गुरुवार से आवास में एक कमरा छोड़कर बाकी परिसर विदेश मंत्रालय को सौंप दिया जाएगा।

18 जनवरी तक तैयार हो जाएगी टेंट सिटी

First foreign guest arrived varanasi for pravasi bharatiya sammelan
 प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए विदेश राज्यमंत्री जनरल (से.नि.) वीके सिंह बुधवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बाबतपुर एयरपोर्ट, टेंट सिटी, हस्तकला संकुल और बड़ा लालपुर स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों पर संतोष जताया और 18 जनवरी तक टेंट सिटी को पूरी तरह तैयार करने का निर्देश दिया। विदेश मंत्रालय की टीम 18 जनवरी से ही टेंट सिटी सहित अन्य आयोजन स्थलों को अपनी निगरानी में रखेगी।

विदेश राज्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर गुरुवार से ही हेल्प डेस्क संचालित करने का निर्देेश दिया और कहा कि सम्मेलन में आने वाले मेहमानों का पहला अनुभव एयरपोर्ट पर रहेगा। यहां विशेष प्रशिक्षित अधिकारी मेहमानों की आगवानी में नियुक्त किए जाएं। इसके बाद टेंट सिटी में मूलभूत सुविधाओं के साथ प्रवासियों की सहूलियत के निर्देश दिया। उन्होंने कहा, टेंट सिटी में मेहमानों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए और उन्हें किसी भी तरह की कमी नहीं महसूस होनी चाहिए।

बड़ा लालपुर स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी की जानकारी ली। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी जिलों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा वाराणसी पैवेलियन में यहां के उत्पादों को प्रवासियों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। विदेश राज्यमंत्री ने इस प्रदर्शनी को भव्य तरीके से आयोजित करने और शहर में इसके प्रचार प्रसार का भी निर्देश दिया। 

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए काशी क्रीड़ा महोत्सव

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अंतर्गत काशी क्रीड़ा उत्सव का आयोजन 17 से 19 जनवरी तक किया जा रहा है। इस दौरान होने वाले कार्यक्रम अस्सी घाट, सिगरा स्टेडियम व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हो रहे हैं। उत्सव के दौरान पारंपरिक खेलों के आयोजन के साथ ही सैंड आर्ट, वाकथॉन आदि प्रतियोगिताएं होंगी। पारंपरिक खेलों में कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, जोड़ी गदा दंगल में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी नजर आएंगे तो वहीं आर्म रेसलिंग, चेस, बोर्ड गेम्स, कैरम आदि में भी खिलाड़ी प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा फिटनेस पर वर्कशाप व डाइट पर बातचीत के अलावा योग पर भी चर्चा होगी। 

सीडीओ ने बताया कि पहली बार राष्ट्रीय स्तर की सेंड आर्ट प्रतियोगिता होने जा रही है। इसमें 500 से ज्यादा प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें पटना, कोलकाता सहित भारत के कोने-कोने से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 17 व 18 जनवरी को अस्सी घाट के सामनेे गंगा पार रेती पर यह प्रतियोगिता होगी। प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 25 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

सैंड आर्ट का थीम प्रवासी भारतीय है। 17 से 19 जनवरी तक काशी क्रीड़ा उत्सव अस्सी घाट और सिगरा स्टेडियम में हो रहा है। पांच परंपरागत खेल (कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, मुग्दल इत्यादि), कैरम, चेस, आर्म रेसलिंग का आयोजन होगा। 19 जनवरी को सिगरा स्टेडियम से वाकथॉन का आयोजन सुबह नौ बजे से होगा। तीन किलोमीटर के ट्रैक पर पांच हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा जुंबा डांस, महिलाओं का मार्शल आर्ट भी होगा। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता भी कराई जा रही है।

बीएचयू में 21 से 27 तक लगेगी प्रदर्शनी

 प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में बीएचयू में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं द्वारा सात दिवसीय कला प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दृश्य कला संकाय के अहिवासी कला वीथिका में 21 से 27 जनवरी तक लगने वाली प्रदर्शनी में देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

15वें प्रवासी भारतीय दिवस को लेकर बीएचयू में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसमें स्वतंत्रता भवन में 21 जनवरी को युवा प्रवासियों-छात्र-छात्राओं के बीच संवाद, डिजिटल इंडिया, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर परिचर्चा भी होगी। इस दौरान प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान भी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा शाम को गायन, वादन, नृत्य की प्रस्तुतियां भी होंगी। व्यवहारिक कला विभाग के डॉ. मनीष अरोरा के निर्देशन में बीएचयू दृश्य कला संकाय में प्रवासी भारतीय दिवस की थीम पर चित्रकला, मूर्तिकला, पॉटरी, फोटोग्राफी, डिजाइन पर आधारित प्रदर्शनी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed