{"_id":"6101b3a197cc323062525d46","slug":"first-case-of-rape-registered-in-new-police-station-chitaipur-varanasi-after-inauguration","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: उद्घाटन के बाद थाने में दर्ज हुआ दुष्कर्म का पहला मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: उद्घाटन के बाद थाने में दर्ज हुआ दुष्कर्म का पहला मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 29 Jul 2021 01:23 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:23 AM IST
सार
दो माह पूर्व भी छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंची युवती को सुंदरपुर चौकी से भगा दिया गया था। पुलिस आयुक्त के आदेश पर चितईपुर थाने में तत्काल एफआईआर पंजीकरण की व्यवस्था शुरू कराकर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के नए बने चितईपुर थाने के उद्घाटन के बाद पहला मुकदमा दुष्कर्म का दर्ज हुआ। दुष्कर्म के मुकदमे के साथ थाने में एफआईआर पंजीकरण की व्यवस्था शुरू हुई। सुंदरपुर इलाके की रहने वाली युवती की तहरीर पर बुधवार को आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर थाने का कामकाज शुरू हो गया।
विज्ञापन
युवती ने पड़ोसी पर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। चितईपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई। पहले ही दिन पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराने की व्यवस्था शुरू हुई।
विज्ञापन
क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के अनुसार 16 जुलाई की रात वह छत पर सो रही थी। इसी बीच पड़ोस का रहने वाला दिनेश नट आकर जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान विरोध करने पर मारपीट की। चीखने चिल्लाने पर पड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता के अनुसार दो माह पूर्व भी आरोपी ने इस तरह की हरकत और जबरदस्ती की थी। शिकायत लेकर सुंदरपुर चौकी पर गई तो भगा दिया गया था।
विज्ञापन
इस बीच इलाके की रहने वाली सामाजिक कार्यकत्री को घटना की जानकारी हुई तो बुधवार को पुलिस आयुक्त सहित अन्य उच्चाधिकारियों को ट्वीट करते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर थाने में एफआईआर दर्ज कराने की व्यवस्था शुरू कराई गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नवसृजित चितईपुर थाने का क्षेत्र 20 वर्ग किलोमीटर का है, जिसमें दो चौकी चितईपुर और सुंदरपुर को शामिल किया गया है।